Nature Nature

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का भव्य स्वागत, तोलियासर और सोनियासर में विकास कार्यों का लोकार्पण

Nature

समाचार गढ़, 30 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एक दिवसीय दौरे पर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। तोलियासर गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री मेघवाल ने ऐतिहासिक विश्व रक्षक काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश में खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद, उन्होंने गांव के मुख्य बस स्टैंड पर सिजेंटा कंपनी द्वारा CSR फंड से बनाए गए आधुनिक शौचालय का उद्घाटन किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पावर ग्रिड द्वारा CSR फंड से निर्मित मीटिंग हॉल का भी लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही, जीएसएस और पानी की टंकी का भी उद्घाटन किया गया।

मंत्री मेघवाल के साथ विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष राम गोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के विनोद गिरि गोस्वामी, भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, और अन्य कई जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसके बाद, मंत्री मेघवाल ने गौशाला का निरीक्षण किया और वहां भी पूजा अर्चना की। उन्होंने पैदल ट्रैक बनाने सहित कई विकास कार्यों की घोषणा भी की।

सोनियासर गांव में भी विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सरपंच सहित ग्रामीणों ने मंत्री मेघवाल का स्वागत किया। देर रात होने के बावजूद, बड़ी संख्या में ग्रामीण मंत्री मेघवाल का इंतजार करते नजर आए।

Related Posts

वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी 4…

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights