Nature Nature

गौशालाओं के लिए 77.74 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत, नंदीशाला और 28 गौशालाएं होंगी लाभान्वित

Nature

गौशालाओं के लिए 77.74 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत, नंदीशाला और 28 गौशालाएं होंगी लाभान्वित
समाचार गढ़, बीकानेर, 04 जून 2025।
जिले के अंधे, अपाहिज गोवंश और नंदीशालाओं की देखभाल के लिए बीकानेर जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। बुधवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में आयोजित जिला गोपालन समिति की बैठक में अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2024 माह के लिए 77 लाख 74 हजार रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. कुलदीप चौधरी ने बताया कि इस राशि में से 29 लाख 49 हजार 960 रुपये जिला स्तरीय नंदीशाला के लिए तथा बाकी राशि जिले की 28 पात्र गौशालाओं के 1419 अंधे और अपाहिज गोवंश के लिए स्वीकृत की गई है। जिला कलेक्टर ने अनुदान की तत्काल प्रशासनिक स्वीकृति जारी करने और राशि को जल्द से जल्द संबंधित गौशालाओं को वितरित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में केसर देसर जाटान और खाजूवाला में पंचायत समिति स्तरीय नंदीशालाओं के निर्माण कार्यों की समय-सीमा क्रमशः 31 जुलाई और 30 जून तक बढ़ाने का अनुमोदन भी किया गया। इसके अतिरिक्त, भैलू (कोलायत), शौभाणा (नोखा), और जग्गासर (बज्जू) ग्राम पंचायतों की गौशालाओं को ग्राम पंचायत स्तरीय गौशालाओं के अनुबंध हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया। इन गौशालाओं में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए 1-1 करोड़ की लागत में से राज्यांश की 90 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। इस बैठक में जिला कलेक्टर के साथ-साथ सीईओ जिला परिषद श्री सोहनलाल, कोषाधिकारी श्री धीरज जोशी, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक श्री कैलाश चौधरी तथा वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी श्री गोपाल सिंह नाथावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights