Nature Nature

ऊँचे टीलों पर बिखरी हरियाली, भैरुँ धोरा मंदिर में सघन वृक्षारोपण, विधायक ने की चारदीवारी व शेड की घोषणा

Nature

समाचार गढ़, 2 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के उत्तर दिशा में भैरुँ धोरा पर स्थित लखासर भैरुँ मंदिर में हरियालो राजस्थान के तहत सघन वृक्षारोपण किया गया। विधायक ताराचन्द सारस्वत और राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार द्वारा आडसर बास के मौजिज व्यक्तियों की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि पौधरोपण के साथ पेड़ों का संरक्षण और संवर्द्धन सतत बना रहे तो आने वाली पीढ़ियों को हम एक श्रेष्ठ पर्यावरण दे सकते हैं।
विधायक ने कहा कि ऊँचे टीलों पर स्थित बाबा भैरव के मंदिर में राजस्थान सरकार के हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत वार्डवासियों द्वारा सघन वृक्षरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। यह आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति प्रेम का संदेश देगा।
वार्ड नं 29 के पार्षद लक्ष्मी देवी सेठिया द्वारा विधायक को ज्ञापन सौंपकर शिशु श्मसान भूमि के चारदीवारी करवाने और भैरुँ धोरा मंदिर परिसर के चारों ओर चारदीवारी करवाने की मांग रखी। विधायक ने मौके पर ही शिशु श्मसान के चारों ओर चारदीवारी बनाने और मंदिर परिसर में टीन शेड बनाने की घोषणा की। वार्डवासियों ने विधायक का आभार जताया।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, चन्द्र प्रकाश सेठिया, पार्षद भरत सुथार, पवन नाई, शिवप्रसाद नाई, तिलोक चन्द हीरावत, श्याम सुंदर सुथार, भँवरलाल ब्राह्मण, भागीरथ सुथार, लक्ष्मी नारायण तावनिया, बलजी सोनी, बनवारी नाई, ओमप्रकाश सोनी, मण्डल महामंत्री मदन सोनी, पार्षद रजत आसोपा, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावनिया, जगदीश गुर्जर सहित मौजिज नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights