Nature Nature

किसानों का दल अन्तरराज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिए हिसार रवाना, मशरूम उत्पादन तकनीकी पर प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 16 फरवरी। बजट घोषणा वर्ष 2024-25 में राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्द्धन के लिए प्रगतिशील युवा कृषकों को विभिन्न राज्यों में कृषि एवं पशुपालन के नवीन तकनीक के प्रशिक्षण हेतु भिजवाये जाने की घोषणा की गई थी। इसकी अनुपालना में कृषि विभाग द्वारा आत्मा परियोजना अन्तर्गत कृषि भवन से 40 युवा प्रगतिशील कृषकों के दल को 7 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु साइना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसा के लिए रविवार को रवाना किया गया। इसे संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल, उपनिदेशक आत्मा परियोजना ममता, सहायक निदेशक कृषि राजूराम डोगीवाल व कृषि पर्यवेक्षक संघ के अध्यक्ष मालाराम जाट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि अधिकारी (उद्यान) मुकेश गहलोत ने बताया कि जिले में मशरूम उत्पादन की व्यापक सम्भावना के मध्यनजर आत्मा परियोजना अन्तर्गत मशरूम उत्पादन तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत मशरूम की खेती को बढ़ावा देने हेतु मशरूम उत्पादन, स्पॉन व कम्पोस्ट इकाई यूनिट स्थापना पर अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। मशरूम उत्पादन इकाई स्थापना की लागत 20 लाख रुपए निर्धारित है। परियोजना लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम 8 लाख प्रति इकाई क्रेडिट लिंक बैंक एंडिड अनुदान देय है। स्पॉन बनाने की इकाई स्थापना 15 लाख रुपए परियोजना लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम 6 लाख रुपए प्रति इकाई क्रेडिट लिंक बैंक एंडिड अनुदान किसान को देय है। कम्पोस्ट इकाई स्थापना पर 20 लाख रुपए परियोजना लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम 8 लाख रुपए प्रति इकाई क्रेडिट लिंक बैंक एंडिड अनुदान अधिकतम किसानों को स्वीकृत किया जा सकता है। परियोजना प्रस्ताव की लागत की कुल का लगभग 50-75 प्रतिशत तक का बैंक ऋण (बैंक टर्म लोन) लेना अनिवार्य होगा। यह ऋण अनुदान राशि से अधिक होना चाहिये। परियोजना प्रस्ताव के सक्षम स्तर से अनुमोदन उपरान्त प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जावेगी। आवेदक द्वारा इकाई स्थापना का कार्य अधिकतम एक वर्ष अवधी में पूर्ण किया जाना जरूरी है। आत्मा परियोजना के तहत प्रगतिशील किसान मशरूम उत्पादन पर 17 से 21 फरवरी तक हिसार में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी और सहायक कृषि अधिकारी पांचू राम प्रताप तथा प्रशिक्षण सह प्रभारी तथा कृषि पर्यवेक्षक धरनोक जितेन्द्र सिंह दल के साथ रवाना हुए। कार्यक्रम में कृषि विभागीय अधिकारी रमेश भाम्भू, राकेश विश्नोई, सहायक प्रशासनिक अधिकारी संवर्ग से जंगबीर बेनीवाल, अनिल चौधरी, रसपाल मोटा, मनीष एसीपी व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Related Posts

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार जयपुर की छात्रा राशिका सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते…

लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। तहसील के गांव लिखमादेसर में चल रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों पर सख्ती: टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच, सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

नेशनल हाईवे पर  ओवरलोड वाहनों पर सख्ती:  टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच,  सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई केर-सांगरी की फसल, दाम में वृद्धि

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई केर-सांगरी की फसल, दाम में वृद्धि

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights