Nature Nature

गिनीज रिकॉर्डधारी संगठन फिर करेगा कमाल, श्रीडूंगरगढ़ में बैनर विमोचन से हुई शुरुआत

Nature

समाचार गढ़, 5 जुलाई 2025। तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 5 जुलाई 2025 को मालू भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार (अध्यक्ष, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, राजस्थान सरकार) तथा साध्वी संगीतश्रीजी एवं डॉ. साध्वी परम प्रभा जी के पावन सानिध्य में नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ की नेता प्रतिपक्ष अंजू देवी पारख द्वारा रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के बैनर का अनावरण किया गया।

परिषद् अध्यक्ष विक्रम मालू ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (ABTYP) भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा के नेतृत्व में 362 शाखाओं के माध्यम से 17 सितंबर 2025 को रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के तहत विश्वव्यापी रक्तदान शिविरों का आयोजन करने जा रही है।

राष्ट्रीय महामंत्री अमित नाहटा ने बताया कि पूर्व वर्षों में संस्था ने रक्तदान के क्षेत्र में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। वर्ष 2022 में भारत सरकार के साथ मिलकर एक ही दिन में 6000+ रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 2.5 लाख यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित किया गया था। इस ऐतिहासिक कार्य के चलते संस्था का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स आदि में दर्ज हुआ है।

मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के राष्ट्रीय प्रभारी हितेश भांडिया ने बताया कि देश में रक्त की कमी को देखते हुए आगामी 17 सितंबर को भारत सरकार तथा देश-विदेश के विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर लगभग 8000 से अधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय सहप्रभारी सौरभ पटावरी ने समस्त देशवासियों से आह्वान किया कि मानवता के इस महायज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

परिषद् मंत्री पियुष बोथरा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ शाखा द्वारा भी इस दिन रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

17 सितंबर 2025 को अपने नजदीकी रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान अवश्य करें।

इस अवसर पर सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल की उपाध्यक्ष मंजू देवी बोथरा, कोषाध्यक्ष सुमन देवी पुगलिया तथा तेयुप श्रीडूंगरगढ़ के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं किशोर मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights