Nature Nature

⚡ करंट की चपेट में आया राष्ट्रीय पक्षी! श्रीडूंगरगढ़ में जीएसएस पर मोर की दर्दनाक मौत

Nature

⚡ करंट की चपेट में आया राष्ट्रीय पक्षी! श्रीडूंगरगढ़ में जीएसएस पर मोर की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 5 जुलाई 2025।
श्रीडूंगरगढ़ के धोलिया रोड स्थित जीएसएस पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक मोर करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब गौसेवक आनंद जोशी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक एक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे वे रुक गए। आनन्द ने देखा तो पाया कि एक मोर करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा है।

आनंद जोशी ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन अधिकारियों ने मौके पर तुरंत पहुंचने में असमर्थता जताई। जानकारी दी गई कि वे इस समय शिकारी की तलाश में निकले हुए हैं।

वहीं एक अन्य युवक ने भी बताया कि यह पहला हादसा नहीं है, इससे पहले भी जीएसएस क्षेत्र में कई बार जानवर और पक्षी करंट की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। उसने बताया कि कभी-कभी जमीन में भी करंट दौड़ता है, जिससे स्थानीय लोगों को भी खतरा बना रहता है।

आनंद जोशी ने चिंता जताते हुए कहा कि जीएसएस के चारों ओर सुरक्षा के लिए चारदीवारी नहीं है, जिससे बेजुबान जीव-जन्तु आसानी से परिसर में प्रवेश कर जाते हैं और हादसे का शिकार बनते हैं।

अब सवाल यह उठता है कि क्या विभाग इन हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा, या फिर ऐसे हादसे यूं ही दोहराते रहेंगे?

  • Related Posts

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को लेकर 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। याचिका में मांग की गई है कि देश के हर पेट्रोल…

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। अगर किसी पैकेज्ड फूड में नमक, चीनी या सैचुरेटेड फैट तय सीमा से ज्यादा हुआ, तो उसके पैकेट के सामने लाल रंग का षटकोणीय चेतावनी लेबल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights