Nature Nature

पूरी रात भक्ति रस में सराबोर होते रहे हनुमत भक्त, पूनरासर हनुमान मंदिर – कोस धोरा पर अभिषेक एवं भव्य जागरण सम्पन्न

Nature

समाचार-गढ़। श्रीडूंगरगढ़ के हनुमत् भक्तों ने शनिवार दिनभर कोस धोरा स्थित पूनरासर हनुमानजी मंदिर में पं कैलाशचंद्र के आचार्यत्व में वैदिक विधि से अभिषेक सम्पन्न कराया तथा रात्रि में हनुमत भक्ति संध्या में जयपुर के प्रसिद्ध गायक महेश शास्त्री ने अपनी शानदार गायकी से सैकड़ों श्रोताओं को नृत्य करने को मजबूर कर दिया। उनसे पहले श्रीमाधोपुर के गायक ओमप्रकाश राणा ने पांच भजन सुनाए। नगारावादन के जादूगर मनीष भाई ने अपनी कला से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने शोलो नगारावादन भी किया। भक्ति संगीत के इस कार्यक्रम का आनंद उपस्थित जनों ने प्रातः चार बजे की आरती तक लिया।
यह मंदिर शहर से तीन किलोमीटर दूर रोही में स्थित है, फिर भी श्रद्धालुजनों की पर्याप्त उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डाॅ चेतन स्वामी ने करते हुए बताया कि शीघ्र ही मंदिर का ट्रस्ट बनेगा तथा मंदिर का विस्तार किया जाएगा एवं अनेक नए उपक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। मंदिर व्यवस्थाओं से जुड़े राजकुमार पांडिया, विजयराज नाई, स्वामी नारायणदास, महेश पुरोहित, माणकचंद बोहरा, सीताराम सिंवर, फतेहचंद पारीक दिनभर व्यवस्थाओं में लगे रहे। एक क्विंटल पुष्पों से बाबा का श्रृंगार किया गया। सभी आगंतुक श्रोताओं को जागरण शुरू होने से पहले भोजन प्रसादी कराई गई। दिन में निराश्रित गायों को चारा डाला गया। आपणो गांव सेवा समिति की ओर से जलीय व्यवस्था की गई। मंदिर के इस भव्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रवासी हनुमत भक्त भी पधारे।

  • Related Posts

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। सप्ताह के शुरुआती कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।…

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    🚧 जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर–रेवाड़ी रेलखंड पर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास (RUB) लॉन्चिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights