Nature Nature

हरिराम व्यास, पूनरासर हनुमान मंदिर, कोस धोरा के अध्यक्ष, शीघ्र ही मन्दिर का ट्रस्ट बनेगा

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ से मणकरासर मार्ग पर कोस- धोरा पूनरासर हनुमान जी मंदिर प्रांगण में मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए नागरिकों की एक बैठक रविवार को सायंकाल सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मति से अनेक निर्णय लिए गए, जिसमें कहा गया कि सफल संचालन के लिए शीघ्र ही एक जन हित प्रन्यास का गठन किया जाएगा। सर्व सम्मति से ट्रस्ट निर्माण का कार्य डाॅ चेतन स्वामी को सौंपा गया। कार्य संचालन समिति के लिए पांच पदाधिकारियों के रूप में श्री हरिराम व्यास अध्यक्ष, श्री माणकचंद बोहरा उपाध्यक्ष, श्री राजकुमार पांडिया मंत्री, श्री सीताराम सिंवर सहमंत्री तथा श्री विजयराज नाई को कोषाध्यक्ष चुना गया। अगले दिनों में ये मिलकर 21 सदस्यों का चयन करेंगे।
निर्णय लिया गया कि मंदिर का खाता किसी राष्ट्रीय कृत बैंक में खुलवाया जाए, पुरानी 57 हजार रुपयों की देनदारी चुकाने जैसे कार्य शीघ्र किए जाएं तथा यहां नियमित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
इस अवसर पर विगत तीन वर्षों से मंदिर की व्यवस्थाएं देखनेवाले हरिप्रसाद जोशी का सभी उपस्थित जनों ने आभार ज्ञापित किया।
बैठक के उपरांत भव्य रूप से सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन रखा गया तथा प्रसाद वितरित किया गया। बैठक का संचालन डाॅ चेतन स्वामी ने किया। उपस्थित जनों में युवा संत संतोष सागर, तुलसीराम चौरड़िया, राजकुमार पांडिया, विजयराज नाई, महेश पारीक, माणकचंद बोहरा, रामनिवास पांडिया, राजाराम जोशी, हरिप्रसाद जोशी, नारायण पारीक, रामावतार पांडिया, तेजकरण माली, कानाराम गोदारा, नारायण सिंह राजपुरोहित, सीताराम सिंवर, मोहनलाल ज्याणी, रामचंद्र मोट, रामलाल जाट, गोरधन राजपुरोहित, ओमप्रकाश पुरोहित, रामचंद्र गोदारा, पन्नाराम जाट, हेतराम ज्याणी, लक्ष्मी नारायण स्वामी, गोरधन जाट, कानाराम ठुकरियासर, भगवानाराम सुथार, भागीरथ पुरोहित, शिवलाल गोदारा आदि ने मंदिर की नवीन व्यवस्थाओं हेतु सहयोग करने का आश्वासन दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं को बाबा का प्रसाद वितरित किया गया।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights