Nature Nature

लोडेड देशी कट्टा लेकर जा रहा था पत्नी को मारने, पुलिस ने युवक को दबोचा और किया खुनी मंसूबा फ़ैल, पढ़े अपराध की खबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:-मामला नोखा थाना क्षेत्र का है। एक युवक अपनी पत्नि को मारने के लिये लोडेड देशी कट्टा लेकर घर जा रहा था, इसकी भनक लगते ही पुलिस ने उसे नाकाबंदी में धर दबोचा। पुलिस के हत्थे चढे आरोपी सुशील ब्राह्मण पुत्र सत्यनारायण से पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद कर हवालात में बंद कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अलग रह रही अपनी पत्नि को डराने के लिये लोडेड देशी कट्टा लेकर उसके घर जा रहा था। सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि कस्बे की नागौर रोड़ पर देर रात नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध लगने पर सुशील कुमार की तलाशी ली गई तो वह घबरा गया और उसके कब्जे से लोडेड देशी कट्टा बरामद हो गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सुशील कुमार यह देशी कट्टा और कारतूस कहां से लेकर आया था। इसके अलावा आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सुशील कुमार अपनी पत्नि को डराने के लिये नहीं बल्कि उसे ठिकाने लगाने के लिये लोडेड देशी कट्टा लेकर आया था। लेकिन पुलिस के हत्थे चढने से उसका खूनी मंसूबा फ़ैल हो गया हे।

Related Posts

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में 31 लाख रूपए से अधिक रूपए हड़प लेने का मामला साईबर थाने में दर्ज हुआ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights