Nature Nature

मलेरिया-डेंगू नियंत्रण में प्राथमिकता से जुट जाए स्वास्थ्य विभाग : जिला कलेक्टर

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर, 6 सितंबर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने स्वास्थ्य विभाग को मच्छर जनित रोगों मलेरिया-डेंगू के नियंत्रण में सभी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्रों, युवाओं और आमजन को सहभागी बनाते हुए प्राथमिकता के साथ जुट जाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान प्रत्येक ब्लॉक वार हो रहे प्रयासों व रिपोर्ट्स की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चिकित्सा अधिकारी स्तर से आने वाली प्रत्येक रिपोर्ट को ब्लॉक स्तर पर संकलित कर समीक्षा पश्चात जिला स्तर पर भिजवाया जाए, युद्ध स्तर पर एंटी लारवा व एंटी एडल्ट गतिविधियां चलाई जाए, प्रत्येक वाटर बॉडी में टेमीफ़ोस अथवा गंबूशिया मछली अवश्य डाली जाए, किसी भी सरकारी निजी संस्थान के परिसर में लार्वा ना मिले, घर-घर सर्वे की गुणवत्ता बढ़ाई जाए, मलेरिया स्लाइड बढ़ाई जाए, चिन्हित मरीज का समय पर उपचार शुरू हो तथा सभी स्तर व संस्थाओं से सर्विलेंस मजबूत हो। आगामी मेलों में जल जनित, खाद्य जनित व मच्छर जनित बीमारियों का फैलाव ना हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को पुख्ता प्रबंध के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने के निर्देश सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार को दिए। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के स्कॉच अवार्ड में बीकानेर जिले के नवाचार पुकार कार्यक्रम को सिल्वर अवार्ड मिलने को लेकर सभी ब्लॉक सीएमओ व कार्मिकों को बधाई प्रेषित की। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को आईएफए गोली सुनिश्चित दिलवाने, नए मां एप में किशोरियों की हिमोग्लोबिन रिपोर्ट दर्ज करवाने, घर आधारित नवजात शिशु देखभाल की पुख्ता मॉनिटरिंग करने, परिवार कल्याण कार्यक्रम में दो बच्चों पर नसबंदी का प्रतिशत बढ़ाने तथा गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकाधिक अस्पतालों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ योगेंद्र तनेजा, जिला टीबी अधिकारी डॉ सी एस मोदी, डॉ नवल गुप्ता, पीबीएम अस्पताल प्रतिनिधि डॉ गौरी शंकर जोशी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने संबंधित विषयों पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय सलाहकार, अधिकारी, ब्लॉक सीएमओ, बीपीओ व सीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में जिला 16 वें माह पहले पायदान पर बरकरार
राज्य सरकार की फ्लैगशिप मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के क्रियान्वयन में जिला लगातार 16 वें माह राज्य में पहले स्थान पर बरकरार है। इसके लिए जिला कलेक्टर ने योजना प्रभारी डॉ नवल किशोर गुप्ता को बधाई प्रेषित की। जिले में क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाजन प्रभारी डॉ राजेंद्र चौधरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजियासर भाटियान प्रभारी डॉ कोमल चौधरी व रानेर दामोलाई के लिए बीसीएमओ डॉ मुकेश मीणा को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

Related Posts

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights