Nature Nature

राजस्थान समेत कई राज्यों में लू का कहर, अब सुपर अल नीनो ने डराया, जल्दी आएगा मानसून, फिर भी सूखे का खतरा क्यों?

Nature

समाचार गढ़, 16 मई 2026। देशभर में भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर राहतभरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय से करीब 4 दिन पहले यानी 26 मई को केरल पहुंच सकता है। हालांकि दूसरी ओर अमेरिकी मौसम एजेंसी ‘नेशनल ओशेनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन’ (NOAA) ने इस साल सुपर अल नीनो की आशंका जताई है, जिससे कमजोर मानसून, सूखा और भीषण हीटवेव का खतरा बढ़ सकता है।

अल नीनो प्रशांत महासागर में पानी के अधिक गर्म होने की स्थिति को कहा जाता है। इसके प्रभाव से मानसूनी हवाओं की दिशा बदल जाती है, जिससे भारत समेत दक्षिण-पूर्व एशिया में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना रहती है। साथ ही तापमान में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून राजस्थान में 20 जून के आसपास पहुंच सकता है। वहीं मध्य प्रदेश में 12 जून, उत्तर प्रदेश में 18 जून और बिहार में 8 से 10 जून के बीच मानसून पहुंचने का अनुमान है।

इधर, देश के कई राज्यों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और विदर्भ में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश और विदर्भ में रात के समय भी गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

शुक्रवार को महाराष्ट्र के अमरावती में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजस्थान के फलौदी में पारा 44.8 डिग्री तक पहुंच गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचने से सड़कों पर डामर तक पिघल गया।

17 मई को झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के 19 जिलों और हरियाणा के 8 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं राजस्थान और पंजाब में अगले एक सप्ताह तक हीटवेव चलने की चेतावनी दी गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

18 मई को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में गंभीर हीटवेव की चेतावनी दी गई है और रातें भी गर्म रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी लू चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना जताई है।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights