Nature Nature

राजस्थान में आज कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान, जानें- मौसम का पूरा हाल

Nature

समाचार गढ़, 27 जून, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में मौसम बदल गया है और पिछले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में 26 से 30 जून के दौरान मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को जमकर बारिश हुई। वहीं पाली में बारिश से संबंधित हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। 

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार बुधवार (26 जून) सुबह साढ़े आठ बजे तक बाड़मेर के सेड़वा में सर्वाधिक सात सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा दौसा के महवा में छह सेंटीमीटर, भरतपुर के बेर में चार सेंटीमीटर, जयपुर के शाहपुरा में चार सेंटीमीटर, बाड़मेर तहसील में चार सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर तीन सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

कहां कितना गिरा पानी?
मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक धौलपुर में 65 मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़ में 27.8 मिलीमीटर, सीकर में 10 मिलीमीटर, फलोदी में 8.8 मिलीमीटर, करौली में 6.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. जबकि राजधानी जयपुर, अलवर, नागौर, पाली, सिरोही, भरतपुर, उदयपुर और चूरू में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 42.3 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 42 डिग्री,  जैसलमेर में 41.7 डिग्री, जोधपुर में 41.2 डिग्री, चूरू में 40.9 डिग्री, पिलानी में 40.8 डिग्री और राज्य के अन्य सभी प्रमुख स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights