Nature Nature

राजस्थान में भारी बारिश का कहर: बीकानेर सहित 30 जिलों में अलर्ट, चूरू में हादसे में 4 मौतें, कई रास्ते बंद

Nature

समाचार गढ़ 24 जून 2025 राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के 30 जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। सोमवार को आई बारिश ने बारां, चूरू, अलवर, कोटा, जयपुर समेत कई जिलों को प्रभावित किया।

बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ जैसे हालात और हादसों में मौतें
बारां जिले में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और कई रास्ते बंद हो गए हैं। चूरू के सरदारशहर में बारिश के दौरान एक हवेली का छज्जा गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। वहीं, बारां के मांगरोल में 70 साल पुरानी दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

यहां हुई सबसे अधिक बारिश

मांगरोल (बारां) – 7 इंच

किशनगंज – 113 मिमी

सरदारशहर (चूरू) – 49 मिमी

मासलपुर (करौली) – 56 मिमी

खंडार (सवाई माधोपुर) – 89 मिमी

तलवाड़ा – 64 मिमी

हनुमानगढ़ शहर – 40 मिमी

अलवर – 57 मिमी

थानागाजी – 46 मिमी

आज यानी मंगलवार को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है:
येलो अलर्ट: अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर।
ऑरेंज अलर्ट: सवाई माधोपुर, टोंक, करौली, बारां और बूंदी।

आगामी तीन दिन का अलर्ट इस प्रकार है:
25 जून (बुधवार): 22 जिलों में येलो अलर्ट, जिसमें बीकानेर, चूरू, जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, अलवर, सीकर, गंगानगर जैसे जिले शामिल हैं।
26 जून (गुरुवार): उन्हीं जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है और येलो अलर्ट बरकरार।
27 जून (शुक्रवार): प्रदेश के 30 जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है, जिनमें बीकानेर, चूरू, जोधपुर, उदयपुर, पाली, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और राजसमंद भी शामिल हैं।

सावधानी जरूरी:
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे भारी बारिश और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। प्रशासन ने भी सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights