Nature Nature

तेज रफ्तार कार बनी मौत का कहर, मासूम की गई जान – पांच युवक डिटेन

Nature

समाचार गढ़, 7 सितंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। रविवार तड़के नेशनल हाइवे पर रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया। दिल्ली नम्बर की एक कार ने पहले लखासर टोल का बूम बेरियर तोड़ा, फिर सड़क पर खड़े सांड को टक्कर मार दी। यहां से बेकाबू गाड़ी आगे बढ़ी और जोधासर बस स्टैंड पर सड़क किनारे बैठे श्रमिकों को रौंद डाला।

ग्रामीणों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ, जब हरियाणा निवासी श्रमिक सड़क किनारे चाय बना रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार कार आ धमकी और उनकी जिंदगी में मातम घोल गई। हादसे में एक वर्षीय मासूम वंश पुत्र अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से तुरंत बीकानेर पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही शेरुणा थाने से एएसआई पूर्णमल टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार को जब्त कर दिल्ली निवासी पांच युवकों को डिटेन किया है। लखासर टोल टीम ने मौके पर पहुंचकर सांड को हटवाया और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से थाने पहुंचाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं और आरोपी युवक नशे की हालत में बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights