Nature Nature

ईमानदारी आज भी जिंदा है। चलती बस से गिरा सामान लोटाकर गोपालराम सारस्वा ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, बस चालक ने जताया आभार

Nature

चलती बस से गिरा सामान लोटाकर गोपालराम सारस्वा ने पेश की ईमानदारी की मिशाल बस चालक ने जताया आभार

गत एक जनवरी को रतनगढ़ से बीकानेर जा रही निजी चलती बस से गिरा सामान आखिरकार बस ड्राइवर को सही सलामत मिल गया है। जानकारी के अनुसार एक जनवरी को रतनगढ़ से बीकानेर जा रही समता बस के ऊपर रखा कंबलो का गट्ठा चलती बस से सातलेरा गांव के पास गिर गया था जिसको काफी तलाश करने के बावजूद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। बस ड्राइवर ने परेशान होकर मीडिया को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई। मीडिया में खबर प्रकाशित होने पर धीरे धीरे बात गोपालराम तक पहुंची । बीकानेर के करनीसर निवासी गोपालराम सारस्वा ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से घिटाल गांव जा रहा था जब सातलेरा गांव के पास पहुंचा तो हाईवे के बाई बीचोबीच पड़ा बड़ा बोरा देखकर गाड़ी रोकी । बोरे में कंबल भरी हुई थी उसने बोरे को अपनी गाड़ी में डाल लिया तथा मालिक का पता लगाने में जुट गया। मीडिया में खबर प्रकाशित होने पर उसने सातलेरा निवासी अपने रिश्तेदार सांवरमल तावनिया को जानकारी देकर बोरा अपने पास होना बताया तथा बोरे को अपनी गाड़ी से श्री डूंगरगढ़ पहुंचाया । तावनिया ने बोरे के बारे मे मीडिया को अवगत कराया। सूचना मिलते ही बस ड्राईवर पवन सिंह ने श्री डूंगरगढ़ पहुंचकर अपने माल़ को सही सलामत पाकर गोपालराम सारस्वा,सांवरमल तावनिया सहित मीडिया का तहेदिल से आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। पवन सिंह ने बताया यह कट्टा बीकानेर से रतनगढ़ ग्राहक को देना था।

चलती बस से गिरा कंबलो का गट्ठा सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली बस ड्राइवर पवन सिंह ने ।
ईमानदारी का परिचय देने पर बस ड्राइवर पवन सिंह ने गोपाल राम सारस्वा सहित मीडिया का जताया आभार।फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights