Nature Nature

पेंशनर्स दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित, पेंशनर्स को जीवन में निराशा से बचने की दी सलाह

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 17 दिसम्बर 2024। राजस्थान पेंशनर्स समाज द्वारा पेशनर्स दिवस के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपकोषाधिकारी संदीप पांडिया ने पेंशनर्स से संबंधित समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उपकोष कार्यालय द्वारा यथासंभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। पेंशनर्स को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय में अपनी शिकायतें दर्ज करानी चाहिए।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान पेंशनर्स समाज के जिला उपाध्यक्ष श्याम महर्षि ने अपने संबोधन में पेंशनर्स को निराशा से बचने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि, जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर पेंशनर्स को खुद को व्यस्त और मानसिक रूप से सक्रिय रखना चाहिए। परिवार और समाज से समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए, और दिन के कुछ घंटे अपने दोस्तों के साथ बिताने चाहिए। साथ ही, पुस्तक या ग्रंथ अध्ययन में समय लगाना चाहिए।

पूर्व उपकोषाधिकारी बजरंग शर्मा ने भी पेंशनर्स के समक्ष आने वाली समस्याओं का समाधान करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वह हमेशा अपनी सेवा उपलब्ध कराएंगे। पेंशनर्स समाज के उपाध्यक्ष सत्यदीप ने कहा कि ष्निवृत्ति का भाव किसी भी व्यक्ति में नहीं आना चाहिए, क्योंकि यह उदासीनता को जन्म देता है और जीवन यात्रा के समापन की ओर पहला कदम होता है।

संस्था मंत्री सत्यनारायण योगी ने सभी पधारे हुए बंधुओं का स्वागत किया और कार्यक्रम में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। रतन राजोतिया और सोहनलाल गोदारा ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संयोजन भंवर भोजक ने किया।

समारोह के अंत में पेशनर्स समाज ने तहसील क्षेत्र के उन पेंशनर्स का सम्मान किया जिन्होंने अपनी सेवा के 75 वर्षों की यात्रा पूरी की। सम्मानित होने वाले पेंशनर्स में तोलाराम मारू, श्रवण कुमार भार्गव, यशोदा बरथवाल, नागरमल माली, राधेश्याम सोनी, नेहनाराम चौधरी, धनाराम नाई और बुधाराम मेघवाल शामिल थे। सम्मेलन में कुल 90 पेंशनर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया। सभी आगंतुकों का आभार पेंशनर्स समाज के कोषाध्यक्ष गोपीराम नाई ने व्यक्त किया। इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सेवा निवृत्ति के बाद भी पेंशनर्स का समाज के साथ जुड़ाव और सक्रियता बनाए रखना आवश्यक है।

Related Posts

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights