Nature Nature

भामाशाहों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, कंप्यूटर लैब का लोकार्पण

Nature

समाचारगढ़ 10 फरवरी 2025 विद्यालय में शानदार उपलब्धियों का उत्सव
श्रीडूंगरगढ़ के श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अंग्रेजी माध्यम, हनुमान धोरा में रविवार को ‘अचीवमेंट’ समारोह का भव्य आयोजन रविवार को हुआ। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों और विद्यालय विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने योग और महिला सशक्तिकरण पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

भामाशाहों के सहयोग से आधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण

विद्यालय में भामाशाह मदनचंद, राजेंद्र कुमार और संजीव कुमार नाहटा के आर्थिक सहयोग से 26×30 फुट आकार के कक्ष, बरामदे और 16 आधुनिक कंप्यूटरों से सुसज्जित कंप्यूटर लैब का निर्माण किया गया। इस लैब का लोकार्पण मदनचंद नाहटा और उनकी पत्नी मंजू नाहटा द्वारा एसीजेएम हर्ष कुमार की उपस्थिति में किया गया।

विद्यालय के वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 423 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और यह लैब उनके शैक्षणिक व तकनीकी कौशल को विकसित करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में डिजिटल साक्षरता अत्यंत आवश्यक है और यह लैब छात्रों को भविष्य के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगी।

विद्यार्थियों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

समारोह में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, नाटक और समूह गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विशेष रूप से योग और महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक और समूह नृत्य को सभी ने खूब सराहा।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर एसीजेएम हर्ष कुमार, महात्मा गांधी स्कूल के राज्य प्रभारी एवं उपनिदेशक रामगोपाल शर्मा, डीओ सुनील बोड़ा, भामाशाह मदनचंद नाहटा, मंजू नाहटा, चंद्रप्रकाश सेठिया, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग, सीबीईओ भंवरलाल जानू, ओमप्रकाश प्रजापत, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, रिड़ी प्रिंसिपल मखन चंद मीणा, रामदेव बोहरा, श्रीगोपाल राठी, विधायक प्रतिनिधि भवानी प्रकाश, लक्ष्मीनारायण तावणिया, पोकर शर्मा, राजीव श्रीवास्तव, पार्षद सोहनलाल ओझा, ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी, भंवरलाल सिंघी, बजरंग भाम्भू, हरिराम पटवारी, आदूराम जाखड़, योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश कालवा, व्याख्याता रामप्रताप जाखड़, पीटीआई राजुनाथ सिद्ध, रामचन्द्र राठी, कन्हैयालाल सोमाणी, अशोक बैद सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

भामाशाहों का सम्मान

विद्यालय के विकास में विशेष योगदान देने वाले मदनचंद नाहटा, रामस्वरूप प्रजापत, शिव भगवान पुजारी, मुन्नीनाथ सिद्ध रिड़ी, आपणों गांव सेवा समिति को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग की आशा व्यक्त की।

Related Posts

चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है,…

ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी हमले के बाद ईरान की ओर से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights