Nature Nature

21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस आयोजन, राजस्थानी शब्दों की महत्ता पर चर्चा व साहित्यकारों का सम्मान

Nature

समाचार गढ़ 10 फरवरी 2025 बीकानेर। हिन्दी प्रचार समिति की सहयोगी इकाई मरूभूमि शोध संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। 21 फरवरी को श्रीडॅंूगरगढ़ में आयोज्य समारोह की जानकारी साझा करते हुए संस्थान के निदेशक साहित्यकार-शिक्षाविद प्रो. भंवर भादानी ने बताया कि आयोज्य समारोह में राजस्थानी शब्दों की अंवेर व अर्थवत्ता पर विद्वानों द्वारा विमर्श किया जाएगा। इकाई के सचिव श्याम महर्षि ने आयोजन की रूपरेखा सार्वजनिक करते हुए कहा कि भाईचारा फाउण्डेशन के अध्यक्ष साहित्य मनीषी वेद व्यास की अध्यक्षता में होने वाले इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गजादान चारण होंगे।
समारोह संयोजक साहित्यकार रवि पुरोहित के अनुसार इस समारोह में भंवरलाल सम्पतदेवी हीरावत परिवार, रतननगर के सौजन्य से प्रवर्तित महाराणा प्रताप राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार नागौर जिले के विद्वान साहित्यकार श्री लक्ष्मणदान कविया को उनकी सतत राजस्थानी साधना के लिए समादृत किया जायेगा। उल्लेखनीय साहित्यिक सर्जना के लिए प्रति वर्ष अर्पित किया जाने वाला पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार बीकानेर के शिक्षाविद साहित्यकार डॉ. गौरीशंकर प्रजापत को उनकी काव्य कृति ‘भळै भरोसो भोर रो’ को घोषित किया गया है। पुरस्कार स्वरूप श्री कविया को 21 हजार रुपए और डॉ. प्रजापत को 11 हजार रुपए की नगद राशि अर्पित की जायेगी।
इस अवसर पर श्री सूर्य प्रकाश बिस्सा स्मृति राजस्थानी महिला लेखन सम्मान और कला-डूंगर कल्याणी स्मृति राजस्थानी बाल साहित्य सम्मान के लिए पूर्व चयनित एवं प्रकाशित पांडुलिपियांे की पुस्तकें आंख्या आळा आंधा और बातां री मुळक समारोह में लोकार्पित की जायेगी और इनके रचनाकारों किरण राजपुरोहित नितिला, जोधपुर व विमला नागला, केकड़ी को सम्मानित किया जायेगा।

Related Posts

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच राजधानी के कई प्रमुख बाजार बंद रहे। सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही में रुकावटों…

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights