Nature Nature

भीषण सड़क हादसा, 50 मीटर घसीटते हुए ले गई बस, दो युवकों की मौत

Nature

राजस्थान के सीकर में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। फतेहपुर में लोक परिवहन बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस दोनों बाइक सवारों को करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए धानुका जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। यह हादसा सीकर के फतेहपुर में जयपुर-चूरू हाईवे पर नीमावत स्कूल के सामने दोपहर करीब डेढ बजे हुआ।

फतेहपुर कोतवाली थानाधिकारी सुभाष बिजारणिया ने बताया-लोक परिवहन की बस चूरू से सीकर की ओर जा रही थी। वहीं फतेहपुर के वार्ड नंबर 3 निवासी समीर (18) पुत्र राशिद और कयूम (18) पुत्र अयूब बाइक से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। हालांकि पूरे प्रदेश में पेट्रोल पंप संचालकों की आज हड़ताल है। दोनों युवक अपने घर से एक किलोमीटर दूर पहुंचेंगे होंगे। तभी नीमावत स्कूल के सामने लोक परिवहन बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक बस के टायर के नीचे आ गए। बस दोनों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद चालक बस को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के समय बस में करीब 30 सवारियां बैठी थी।

वहीं घटनास्थल पर खड़े सोहेल खान और आमिर ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। करीब 20 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद सोहेल खान पास ही स्थित अपने घर गया और अपनी पिकअप ले आया। पिकअप से दोनों को राजकीय धानुका अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बस को थाने में खड़ा किया है।

पुलिस ने बताया कि कयूम औ समीर दोनों 12वीं कक्षा में एक साथ पढ़ते थे। समीर के पिता का देहांत कुछ साल पहले हुआ था। अब परिवार में उसकी मां और तीन बड़े भाई बहन है। एक बड़ा भाई विदेश रहता है। दूसरा बड़ा भाई फतेहपुर में ही मजदूरी करता है। मां और बहन घर पर ही रहती थी। दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

  • Related Posts

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights