Nature Nature

सैकड़ों की तादात में ग्रामीण पहुंचे विधायक निवास व थाने, अवैध शराब का ठेका बंद कराने की मांग

Nature

समाचार गढ़, 15 जून, श्रीडूंगरगढ़। गांव धीरदसेर चोटियान में अवैध रूप से ठेका चलाया जा रहा है। इसके खिलाफ़ गांव के एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य के नेतृत्व में सैकड़ों लोग विधायक सारस्वत के पास पहुंचे और विधायक को ज्ञापन सौंपा। गांव के लोगों ने बताया की यहां अवैध रूप से दुकान लगाकर शराब को बेचा रहा है। इसकी सूचना पहले उपखण्ड अधिकारी एवं थानाधिकारी श्रीडूंगरगढ़ को दे दी थी। यहां कुछ दिन तक शराब की बिक्री बद रही परन्तु अब स्थान को बदलकर विद्यालय के पिछे व खेल मेदान के पास पुनः दुकान लगाकर शराब को बेच रहा है। जिससे महिलाओं के साथ छेडछाड निर्दोष लोगों के साथ मारपीट व छात्रों के चरित्र पर भी दुष्प्रभाव पडेगा। यहा तक कि दो हत्या शराब के नशें में शराबियों ने अपने सगे भाई तक की कर दी जिसकी एफआईआर श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज है। विधायक सारस्वत ने गांव वालो को आश्वासन दिया और जल्द से जल्द कारवाई की बात कही। ग्रामीण विधायक को ज्ञापन सौंपने के बाद पुलिस थाने पहुंचकर थानाधिकार इंद्र कुमार को अवगत कराया। इस दौरान रामचंद्र सरपंच, मेघराज पूर्व सरपंच, बजरंगलाल पूर्व सरपंच, नारायण कमलिया पूर्व सरपंच, तिलोक पूर्व सरपंच, मोटाराम पूर्व अध्यक्ष, परभूराम चोटिया, गजानंद शर्मा, लक्षण सिंह, ताजाराम मेघवाल, नथु सिंह, मोहनलाल नाई, नरनाराम नाइक, कुसलाराम बारोठिया, राहुल बारोठिया, सांवर मल सहू, मुनीराम पंच, भंवर लाल चोटिया, केसराराम चोटिया, दयाल राम चोटिया, चुनाराम चोटिया, गणेश सुथार, किशन लाल आदि मौजूद रहें।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights