Nature Nature

आईजीएनपी के कार्मिकों ने जानी ईवीएम की कार्यप्रणाली

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर, 5 अक्टूबर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को इंदिरा गांधी नहर परियोजना के कार्मिकों ने ईवीएम वीवीपीएटी की कार्यप्रणाली के बारे में जाना।
मुख्य अभियंता श्री असीम मार्कंडेय ने कार्मिकों को मतदान के महत्व के बारे में बताया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक कार्मिक को वोट करने के साथ अपने परिजनों को इसके लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक मत अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। प्रत्येक मतदाता का महत्व समझे और यह सुनिश्चित करे कि यह अधिकार व्यर्थ नहीं जाए। उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा ईवीएम वीवीपीएटी प्रदर्शन और इससे सवालों के जवाब के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की और कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सहूलियत के लिए मतदान केंद्रों पर सभी आधारभूत व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अस्सी वर्ष और इससे अधिक आयु के वृद्धजनों तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों के लिए होम वोटिंग की व्यवस्था की जा रही है। वहीं विभिन्न आईटी टूल्स के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्मिक निर्वाचन आयोग के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करें तथा अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें। इस दौरान उन्होंने मतदान की शपथ भी दिलाई।
स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी ने जिला निर्वाचन कार्यालय के ई-प्रमाण पत्र के बारे में बताया और जिला निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र डाउनलोड करवाए। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता के तीसरे चरण में विभिन्न विश्वविद्यालयों और प्रमुख कार्यालयों में यह अभियान चल रहा है। इसके तहत शुक्रवार को राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र के कार्मिकों को ईवीएम वीवीपीएटी की जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान एएलएमटी बजरंग जाट, मोहम्मद आरिफ और सुधीर मिश्रा सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Related Posts

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights