Nature Nature

मानसिक स्वास्थ्य पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर, 5 अक्टूबर। पीबीएम अस्पताल के मानसिक एवं नशामुक्ति विभाग में चल रहे मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के दूसरे दिन विभाग के सेमीनार हॉल में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एम.बी.बी.एस. बी.एस.सी. नर्सिंग व नर्सिंग छात्रों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस. पी. मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ० अनिता पारिक ने कहा कि हम सभी को मानसिक रोगियों के प्रति सहानुभूति और दयालुता का भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास रहता है उन्होंने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि स्वस्थ मस्तिष्क स्वस्थ शरीर के लिए भी अति आवश्यक है। हम सभी को हमारे साथ-साथ हमारे परिवार मित्रों, समाज के भी मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
कार्यक्रम में मानसिक रोग विभाग आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ श्रीगोपाल गोयल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य व शैक्षणिक उपलब्धि का एक दूसरे से घनिष्ठ संबंध है। मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति की शैक्षणिक उपलब्धि उच्च कोटि की होती है। मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक समाज की मुख्य धारा से अलग-थलग पड़ सकते हैं, अतः सभी छात्रों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है। कार्यक्रम में मानसिक रोग विभाग के सहायक आचार्य डॉ राकेश गढवाल, डॉ निशान्त चौधरी तथा क्लिनिकल साइकोलोजिस्ट डॉ०
अन्जु ठकराल, रेजिडेन्ट डॉक्टर, नर्सिग ऑफिसर रविन्द्र सक्सेना, अजीत आर्य, सोशल वर्कर रविन्द्र भाटी, बी.एस.सी. नर्सिंग ट्यूटर वीर सिंह, अमीता तर व नर्सिंग ट्यूटर सुनीता शेखावत, ललीता वैष्णव व पुनम मीणा ने सहयोग दिया। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम इकाई से सी.आर.ए. विनोद कुमार पंचारिया ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और इससे संबंधित पेम्पलेटस, पुस्तकें वितरित की।

Related Posts

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights