IMD अलर्ट: मानसून मचाएगा हाहाकार, कई राज्यों में धुआंधार बारिश
समाचार गढ़, 1 अक्टूबर 2025।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि मानसून विदाई से पहले फिर से सक्रिय हो गया है। अगले 4 दिन (1 से 4 अक्टूबर) देश के कई राज्यों में धुआंधार बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से यह दौर शुरू होगा।
🔴 रेड अलर्ट – महाराष्ट्र (मुंबई, कोकण) 1-3 अक्टूबर, तेलंगाना 1 अक्टूबर, ओडिशा 2-4 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ 30 सितंबर-2 अक्टूबर।
🟠 ऑरेंज अलर्ट – आंध्र प्रदेश 1-4 अक्टूबर, तमिलनाडु 1-3 अक्टूबर, पूर्वोत्तर (असम-मेघालय) 1-4 अक्टूबर, पश्चिम बंगाल (उप-हिमालयी) 1-3 अक्टूबर।
🟡 येलो अलर्ट – गुजरात (सौराष्ट्र-कच्छ) 30 सितंबर-2 अक्टूबर, कर्नाटक (आंतरिक) 30 सितंबर।
इसके अलावा राजस्थान और यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तराखंड, दिल्ली और केरल में भी तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान आंधी, तेज हवाएं और बादल गरजने की संभावना जताई गई है।










