Nature Nature

क्षेत्र में सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं, संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 16 फरवरी। जिले में राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम, एनटीपीसी लिमिटेड और अन्य प्राइवेट डवलपर्स द्वारा विकसित किए जा रहे सोलर पार्कों की प्रगति समीक्षा बैठक बुधवार को संभागीय आयुक्त नीरज के पवन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान सभी कंपनियों ने उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। संभागीय आयुक्त ने राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा विकसित किए जा रहे 925 मेगावाट के सोलर पावर जनरेशन, नोख सोलर पार्क की प्रगति जानी और कार्य सम्पादन में आने वाली व्यवहारिक समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश में राजस्थान अव्वल नंबर पर है। इसमें बीकानेर की अहम भूमिका है। इसके मद्देनजर सभी कंपनियां अपने कार्य निर्धारित समय पर करें।
बैठक में एज्यूर पावर लिमिटेड, रिन्यू पावर लिमिटेड, अयाना पावर लिमिटेड, महिंद्रा सस्तन लिमिटेड, एसबी, अदानी पावर लिमिटेड आदि कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संभागीय आयुक्त महोदय ने सभी प्राइवेट डेवलपर से सीएसआर मद से संबंधित ग्राम पंचायत, तहसील व बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के विकास के लिए राशि आवंटित करने का आह्वान किया।
इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के परियोजना अधिकारी गोपेश शर्मा, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम से प्रदीप बडेसरा, एनटीपीसी के महाप्रबंधक एस के सिंह आदि मौजूद रहे।
संविधान की उद्देशिका वाचन के साथ शुरू हुई बैठक
बैठक की शुरुआत संविधान की उद्देशिका के वाचन से हुई। संभागीय आयुक्त ने इसका वाचन किया तथा बताया कि सभी कार्यालयों में यह उद्देशिका लगाई जा रही है। जिससे आमजन को इसका महत्त्व समझ आ सके।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights