Nature Nature

रात 8 बजे बाद बिक रही शराब, ठेके खुले, पुलिस की रात्रि गस्त पर सवाल

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। धर्म और साहित्य नगरी कहे जाने वाले श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पुलिस की नाक के नीचे रात 8 बजे बाद खुलेआम धड़ल्ले से शराब बिक रही है जबकि जिम्मेदार नींद में सो रहे हैं। शराब ठेका संचालक 12 बजे तक शराब का कारोबार करते है।

समाचार-गढ़ ने इसको अपने फेसबुक पेज पर 16 व 17 तारीख को लाइव भी दिखाया। जिसमें शराब की दुकानों के शटर खुले थे और धड़ल्ले से शराब बेची जा रही थी। इसकी सूचना भी पुलिस को मिल चुकी थी लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। इससे यह साफ प्रतीत हो रहा है कि इन शराब ठेकेदार पर पुलिस और आबकारी विभाग पूरी तरह मेहरबान है। हैरानी की बात तो यह भी है कि ये शराब विक्रेता दिन हो या रात अपने मनमाने दामों में शराब की बिक्री करते है।

सवाल यह है कि क्या पुलिस रात को गस्त नहीं करती और करती है तो इन शराब की दुकानों पर कार्रवाई क्यों नहीं करती। जबकि एक ठेका तो पुलिस थाने से महज दो सौ मीटर की ही दूरी पर है। क्या पुलिस टूक-टाक कार्रवाई कर अपने आंकड़ो को पूरा कर इतिश्री करना चाहती है।

समाचार गढ़। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित गांधी पार्क के सामने रात 8 बजे बाद शटर के नीचे से शराब देते दुकानदार।
समाचार गढ़। कस्बे के घूमचक्कर होटल मालजी में रात 8 बजे के बाद खुली शराब की दुकान।
  • Related Posts

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। बांग्लादेश में लगातार बढ़ती हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच हालात संभालने के लिए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी ढाका…

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights