Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा सदस्यता अभियान की महत्वपूर्ण मीटिंग 28 अगस्त को, पार्टी के पदाधिकारी होंगे शामिल

Nature

समाचार गढ़, 26 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों पर है। इसी संदर्भ में आज भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधायक ताराचंद सारस्वत, विधानसभा संयोजक हेमनाथ जाखड़, संयोजक सुरेन्द्र चुरा, महामंत्री महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, विक्रम सिंह शेखावत, मोहन नाथ सिद्ध ऊपनी, रतिराम गोदारा, अर्जुनराम जेतासर, मालाराम तर्ड और भवानी प्रकाश तावानियाँ सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में आगामी 28 अगस्त को दोपहर 2 बजे आयोजित होने वाली भाजपा सदस्यता अभियान की सामूहिक मीटिंग पर चर्चा की गई। यह मीटिंग श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में होगी, जिसमें श्रीडूंगरगढ़ के चारों मण्डलों की भाजपा कार्यकारिणी, पदाधिकारीगण, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, शक्तिकेंद्र संयोजक, प्रभारी, और बूथ अध्यक्ष सहित सभी पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस मीटिंग को भाजपा के सदस्यता अभियान को और भी मजबूती देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Related Posts

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। भारत अब पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच आसान बनाने के लिए एक नए वैकल्पिक रास्ते पर काम कर रहा है। कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के…

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर अब तक आधिकारिक स्पष्टता नहीं होने पर राजनीतिक सवाल उठने लगे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights