Nature Nature

जिला स्तरीय 68वीं हैंडबॉल प्रतियोगिता में सेसोमूं स्कूल ने 2018 से लगातार अपना खिताब कायम रखते हुए परचम लहराया

Nature

समाचारगढ़, 21 सितम्बर 2024
कस्बे के सेसोमूं स्कूल ने तेजरासर स्थित तेजाना विकास शिक्षण संस्थान में आयोजित 17 वर्ष और 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की 68वीं हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को संपन्न हुए इस टूर्नामेंट में 17 वर्ष के फाइनल मुकाबले में बेहद रोमांचक खेल देखने को मिला, जिसमें सत्यम अकादमी, नापासर की टीम ने कड़ा संघर्ष किया। बावजूद इसके, सेसोमूं स्कूल ने 2018 से अपना खिताब बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। अब ये छात्र राज्य स्तर पर श्रीडूंगरगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसी प्रतियोगिता में 19 वर्षीय छात्रों की टीम ने राउमावि, सिंथल को हराकर फाइनल मुकाबला जीता। 17 वर्षीय छात्रा वर्ग की टीम ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 वर्षीय छात्र वर्ग से सेसोमूं स्कूल के युवराज दुगड़ ने ‘बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले के बाद समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि दानदाता व तेजरासर के सरपंच जगदीश जाखड़ ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और राज्य स्तर पर श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिशराम पुनिया ने सभी का आभार व्यक्त किया और सरपंच प्रतिनिधि तथा ग्रामीणों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में गांव के कई सम्मानित ग्रामीण, युवा, खेल प्रेमी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Posts

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights