Nature Nature

तेज गर्मी को देखते हुए श्रीडूंगरगढ़ के अस्पतालों में तात्कालिक चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश

Nature

समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2025 श्रीडूंगरगढ़। प्रदेशभर में भीषण गर्मी के कहर को देखते हुए श्रीमान संभागीय आयुक्त महोदय एवं श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में समस्त चिकित्सा संस्थानों में लू-तापघात के मरीजों हेतु अतिरिक्त ओपीडी वॉर्ड एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में उपखण्ड अधिकारी श्रीमती ममता मंगलिया द्वारा उपखण्ड अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ को निर्देशित कर लू-तापघात हेतु समर्पित वॉर्ड व व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित ब्लॉक प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी को उपखण्ड क्षेत्र के समस्त चिकित्सा संस्थानों में लू-तापघात से रोकथाम के लिए व्यापक रूप से आवश्यक प्रचार-प्रसार के अंतर्गत आईईसी स्लोगन पोस्टर को दीवारों पर लगवाने हेतु निर्देशित किया गया।

उपखण्ड अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एस.के. बिहानी को अस्पताल परिसर की नियमित सफाई करवाने एवं लू-तापघात हेतु समर्पित वॉर्ड को वातानुकूलित रखने तथा मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के बैठने एवं पीने हेतु शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights