Nature Nature

बारिश के मद्देनज़र उपखंड अधिकारी ने किया जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर जताई नाराजगी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 30 जुलाई 2025।
प्रदेशभर में भारी बारिश की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला कलक्टर बीकानेर के निर्देशानुसार उपखंड क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में जलभराव की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण बुधवार को उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत गुंसाईसर बड़ा, डेलवां, लाधड़िया, सुरजनसर एवं धीरदेसर पुरोहितान का दौरा कर वहां आम गुवाड़ों एवं गलियों में बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही सरकारी जनोपयोगी भवन जैसे विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनों की सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण दलों का गठन कर गहन जांच करवाने के निर्देश दिए।

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय परिसर में सूखे पेड़ों के डण्तल से संभावित दुर्घटना की स्थिति को गंभीर मानते हुए उपखंड अधिकारी ने त्वरित रूप से उन्हें हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही कक्षा-कक्षों में खराब पंखों को शीघ्र दुरुस्त करवाने को भी कहा।

ग्राम पंचायत कार्यालय भवन के निरीक्षण के दौरान सभी कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उपखंड अधिकारी शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत सभी कार्मिक मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और अनुपस्थिति पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights