Nature Nature

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल और विधायक सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ को दी 100 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात

Nature

समाचार गढ़ 17 अक्टूबर 2025 केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विधायक ताराचंद सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर 2.80 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय छात्रावास का भूमि पूजन किया गया। मंत्री मेघवाल ने कहा कि छात्रावास में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और रहने का वातावरण मिलेगा, जिससे वे जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।

विधायक सारस्वत ने कहा कि यह विकास कार्य मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का परिणाम हैं। छात्रावास में 13 शयनकक्ष, कार्यालय कक्ष, बैठक कक्ष, रसोईघर, वाचनालय, स्नानगृह और अन्य आवश्यक सुविधाएं बनाई जाएंगी। जुलाई 2026 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

साथ ही भोजास में 2.50 करोड़ रुपए की लागत से बने 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। झंझेऊ में 3 करोड़ रुपए से अधिक के सामुदायिक भवन और अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण हुआ। नारसीसर में रेलवे अंडर ब्रिज का उद्घाटन किया गया, जिससे आवागमन सुगम होगा।

विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण के तहत तोलियासर में 132 केवी जीएसएस का भूमि पूजन किया गया, जालबसर में 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण और गुसांईसर बड़ा में 132 केवी जीएसएस का भूमि पूजन किया गया। मेघवाल ने कहा कि ये परियोजनाएं विद्युत क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगी।

इस अवसर पर कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष राम गोपाल सुथार, मानसिंह राहपुरोहित, राधेश्याम दर्जी, महेन्द्र सिंह, नरेश मोट और रामेश्वर पारीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights