Nature Nature

मोमासर में राजकीय महाविद्यालय का उद्घाटन

Nature

समाचार-गढ़, मोमासर। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के मोमासर गांव में नए खुले राजकीय महाविद्यालय का उद्घाटन विधायक गिरधारीलाल महिया ने अस्थाई भवन का फीता काट कर किया। महाविद्यालय उद्घाटन समारोह के अवसर पर अपने प्रबोधन में विधायक महिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का महत्व बढाने के लिए गांवों में भी उच्च स्तरीय शैक्षिक संस्थानों का कायम होना आवश्यक है। मोमासर में सरकारी काॅलेज खुलने से निकट के अनेक गांवों के विद्यार्थियों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
महिया ने कहा कि शिक्षा मंत्री से मिलकर यहां आवश्यक शैक्षणिक- अशैक्षणिक स्टाफ को शीघ्र लगाए जाने का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि बड़े अर्से से मोमासर के आडसर तथा लाछड़सर सड़क मार्गों की चौड़ाई बढाने की मांग गांव के वासिन्दो द्वारा की जा रही है। इन्हें शीघ्र दुरूस्त करवाया जाएगा। वे इस कार्य के लिए भरपूर चेष्टा करेंगे। सम्पूर्ण मोमासर की ओर से साफा-शाॅल भेंटकर विधायक का अभिनंदन किया गया।
उल्लेखनीय है कि गांव के ही पूनमचंद संचेती परिवार ने राज्य सरकार को महाविद्यालय भवन बनाने का प्रस्ताव भेज रखा है। 110 वर्ष प्राचीन स्कूल भवन की मरम्मत करवाकर संचेती परिवार ने अस्थाई भवन के रूप में सौंपा है। संचेती परिवार की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पटावरी ने पूरा प्रयास कर एक माह के अल्प समय में प्राचीन स्कूल भवन का जीर्णोद्धार करवा दिया। इस अवसर पर अशोक पटावरी ने कहा कि काॅलेज के बाद मोमासर की प्राथमिकता सड़कों के विस्तार की है।
काॅलेज शिक्षा के सहायक निदेशक सी एस रंगा ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया के तहत अब तक नए खुले महाविद्यालय में 117 विद्यार्थियों का एडमिशन हो चुका है। प्रसन्नता की बात है कि प्रथम सत्र में ही यहां दो सैक्शन चालू हो जाएंगे। काॅलेज के नवीन भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटित होकर साढे चार करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। शिक्षाविद् गौरीशंकर जोशी ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि 110 वर्ष पहले यहीं से मोमासर में शिक्षा का सूत्रपात हुआ था। पूर्व प्रधान दानाराम भामू ने कहा कि मोमासर की जनता विधायक द्वारा काॅलेज स्वीकृत कराने के उपकार को सदैव याद रखेगी। पर्यावरणविद् ताराचंद इन्दौरिया ने कहा कि गांव के लिए आज काॅलेज खुलना बड़ी ही प्रसन्नता का विषय है। साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि मोमासर को शीघ्र ही उप तहसील का दर्जा मिलना चाहिए। स्वच्छता अभियान से जुड़े मोहरसिंह यादव, तुलसीराम चौरड़िया तथा पूर्व सरपंच जेठाराम भामू ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ चेतन स्वामी ने किया तथा सामाजिक कार्यकर्ता विद्याधर शर्मा ने उपस्थित जनों का आभार ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश में आज शाम 6 बजे कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिससे लोग कुछ देर के लिए चौंक सकते हैं। राज्य के सभी…

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी जिला साइबर थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights