Nature Nature

जोधपुर के सूरसागर में पत्थरबाजी और आगजनी की घटना, 45 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस फोर्स तैनात

Nature

समाचार गढ़, 22 जून, श्रीडूंगरगढ़। जोधपुर के सूरसागर में शुक्रवार को दो पक्षों में हुए विवाद में पत्थरबाजी हो गई। देखते ही देखते झगड़े ने तनाव का रूप ले लिया। और दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी दुकान और वाहन जलाने की घटना हो गई। पुलिस प्रशासन ने इलाके की बिजली आपूर्ति बंद की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए। मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अलावा कानून और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दरअसल आपसी मारपीट को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। देर रात यहां पथराव और आगजनी की घटना हो गई। दुकान और वाहन जलाने की घटना भी सामने आई। ऐसे में मामले की सूचना मिलने पर पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा। छोटा सा विवाद इतना बड़े विवाद में बदल गया कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए  पुलिस प्रशासन को इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करानी पड़ी। और पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

45 आरोपियों को किया गिरफ्तारः
पुलिस प्रशासन ने घरों में से निकालकर आरोपियों को हिरासत में लिया। दुकान और वाहन जलाने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और 45 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आरोपियों के परिवार जनों किसी एक तत्व द्वारा गड़बड़ी किए जाने के कारण बने माहौल पर आक्रोश जताया है। वहीं अब फिलहाल सूरसागर क्षेत्र में शांति की स्थिति है. पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार गश्त कर रही है।

ड्रोन के जरिए रखी जा रही नजरः
अलग-अलग गली मोहल्ले में मार्च किया जा रहा है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम हो गई है. रोजमर्रा की जिंदगी शुरू हो चुकी है. और लोग घरों से बाहर निकलना शुरू हो गए है. पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह लगातार नजर बनाए हुए है. ड्रोन के जरिए भी पुलिस प्रशासन नजर रख रहा है. पुलिस अधिकारियों और जवानों की अलग-अलग टीमें अलग-अलग क्षेत्र में मार्च कर रही है. जिसको लेकर ADPC निशांत DPC आलोक श्रीवास्तव मॉनिटरिंग कर रहे है. सभी अधीनस्थ अधिकारियों से लगातार फीडबैक ले रहे है

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights