Nature Nature

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की शुरुआत गुरुवार से, पढ़े पूरी खबर

Nature

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की शुरुआत गुरुवार से

  • मुख्यमंत्री बिड़ला सभागार में करेंगे योजना का शुभारम्भ
  • चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को मिलेगा स्मार्टफोन
  • प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं-छात्राओं को होंगे वितरित
    जयपुर/बीकानेर, 9 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत गुरूवार दोपहर बिड़ला सभागार में ‘इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना‘ का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री चिरंजीवी परिवार की महिला मुखियाओं को स्मार्टफोन व इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ सिम वितरित करेंगे। साथ ही, ‘डिजिटल सखी बुक‘ लॉन्च करने के बाद राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सभागार में उपस्थित तथा वी.सी. से जुड़ी लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
    योजना में प्रथम चरण में 40 लाख महिला लाभार्थियों को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अधिकृत टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के माध्यम से स्मार्टफोन एवं सिम मय डेटा कनेक्टिविटी का वितरण किया जाएगा। लाभार्थी शिविरों में अपने पसंद के स्मार्टफोन चुन सकेंगे। इसके लिए लाभार्थियों को स्मार्टफोन व सिम के लिए 6800 रुपए डीबीटी के माध्यम से ई-वॉलेट में जमा किए जाएंगे।
    प्रथम चरण में इन्हें मिलेंगे स्मार्टफोन
  1. सरकारी विद्यालयों में 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राएं
  2. उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्राएं
  3. विधवा/एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं
  4. वर्ष 2022-23 में महात्मा गांधी नरेगा योजना में 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखिया
  5. वर्ष 2022-23 में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखिया
    योजना के मुख्य उद्देश्य
    यह योजना छात्राओं, विधवा एवं एकल नारी को सशक्त करने की राज्य सरकार की एक अनूठी पहल है। इससे प्रदेश की महिलाओं में जागरूकता बढ़ेगी और वे अपने परिवार की समृद्धि और प्रगति में अधिक भागीदारी निभा पाएगीं। स्मार्टफोन की सहायता से दूर-दराज क्षेत्रों में पढ़ रही छात्राएं अपने परिवार से निरंतर सम्पर्क में रहने के साथ ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकेंगी। लाभार्थी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगी। योजना से प्रदेश की महिलाओं को डिजिटल साक्षर किया जाएगा, जिससे वे समस्त योजनाओं का लाभ लेने के साथ बैंकिंग सम्बन्धी कार्य स्वयं कर सकेंगी।
    वेबसाइट और टोल फ्री पर सम्पूर्ण जानकारी
    योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण संबंधित जानकारी जनसूचना पोर्टल और टोल फ्री नंबर 181 पर ली जा सकती है। साथ ही, अपनी पात्रता की जांच जनसूचना पोर्टल और ई-मित्र प्लस मशीन के जरिए की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन दिए जाने की बजट घोषणा की थी।
    जिला स्तरीय समारोह रवींद्र रंगमंच पर
    इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का जिला स्तरीय समारोह रवीन्द्र रंगमंच पर होगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर लाभार्थी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के मद्देनजर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने लाभार्थियों को आमंत्रित करने, कार्यक्रम स्थल पर समस्त व्यवस्थाएं करने, वीडियो वॉल लगाने, प्रचार प्रसार आदि के लिए निर्देशित किया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले के 82 हजार 500 लाभार्थियों को योजना के प्रथम चरण में स्मार्टफोन मय 3 वर्ष की इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Related Posts

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights