Nature Nature

हर घर राहत पहुंचाने का बीड़ा उठाया बाना ने, पुनरासर बाबा के दर्शन कर हुआ आगाज, हर घर में पहुंचे कार्यकर्ता, ग्रामीणों में उत्साह

Nature

समाचार-गढ़, 9 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रत्येक पात्र घर, पात्र नागरिक को लाभान्वित कर पार्टी की जनहित सोच से अवगत करवाने का बीड़ा उठाते हुए श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की टोली कांग्रेस प्रदेश कमेटी सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में क्षेत्र के गांवो में बुधवार से निकल पड़ी है। बाना ने बताया कि कांग्रेस सरकार को रिपीट करवाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ता हर घर राहत अभियान को मूर्त रूप दे रहे है। अभियान का आगाज बुधवार को गांव पुनरासर में हनुमानजी के दर्शन कर युवाओं ने विशेष ज्योत के साथ किया। इसके बाद ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी देने के लिए बनाई गई विशेष पुस्तिका दी। अभियान के तहत पूनरासर के साथ साथ गांव राजपुरा, मणकरासर, बींझासर और लोढेरा में कार्यकर्ताओं की टोली हर घर तक पहुंची। इस मौके पर ग्रामीणों ने युवा टीम का स्वागत किया व उत्साह के साथ अभियान की सराहना की। बाना ने बताया कि गांवो में चौपाल पर बैठे बड़े बुजुर्ग से बातचीत करते हुए कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की गई और जनता को राहत स्थाई रूप से मिलते रहने के लिए कांग्रेस सरकार दोहराने की आवश्यकता बताई गई। इस दौरान इन गांवो की सभी गलियों में, सैंकड़ो घरों में लोगों से मिले व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। युवा टीम ने आमजन से सरकार को रिपिट करने के लिए कांग्रेस का साथ देने की बात कही। इस दौरान टीम में विक्रम सिंह कोटिडया, ओमप्रकाश जाखड़, मदनलाल नैण, तुलछीराम जाखड़, बीरबल साईं, गंगाराम गोदारा, भागीरथ गोदारा, रोहित गुर्जर, किशन वाल्मीकि, गोल्डन तंवर, गणपत जाखड़, अमित मीणा, कृष्णा चांवरिया, बाबूलाल चोटिया, कुलदीप चांवरिया, सुरेश चोटिया, विकास सुथार, दुर्गाराम सांसी, गोविंद गुरावा, बजरंग लाल चोटिया, सूरज चोटिया, मदन चोटिया सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

  • Related Posts

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। नेपाल के गोरखा जिले में रविवार, 11 अक्टूबर की सुबह बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। मलबे और तेज बहाव के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights