Nature Nature

तीन में ग्राम पंचायतों में ईवीएम, मतदान शपथ, जागरूकता की दी जानकारी

Nature

समाचार-गढ़, 19 सितम्बर 2023। श्रीडूँगरगढ़ उपखंड परिक्षेत्र की ग्राम पंचायतों जोधासर, शेरुणा और पूनरासर पंचायतों के राउमावि जोधासर, राउमावि शेरुणा और राउमावि पूनरासर में निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त मतदाता जागरूकता MDV टीम इवीएम मशीनों, वीवीपेट कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट आदि सामग्री के साथ पहुँची और विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया से अवगत करवाया। ALMT नौरत मल शर्मा ने सर्वप्रथम इस अभियान का उद्देश्य समझाते हुए बताया कि उच्च माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों में से अनेकों विद्यार्थी दिनाँक 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष की वयस्क आयु पूर्ण करके मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाकर पहली बार मतदाता होने का गौरव प्राप्त करेंगे। इसलिए नये मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी तथा अन्य मतदान संबंधी जानकारियों का होना आवश्यक है। टीम सदस्य ALMT सहीराम भांभू ने ईवीएम मशीनों की कार्यप्रणाली से सभी विद्यार्थियों को अवगत करवाया तथा किशोरी लाल मीणा ने एक- एक करके विद्यार्थियों को मतदान की पूरी प्रक्रिया के तहत डेमोंस्ट्रेशन करवाकर दिखाया। राउमावि शेरुणा में प्रिंसिपल श्रीमती मृदुला चौधरी ने जागरूक मतदाता और सशक्त लोकतंत्र के ध्येय को समझाया। सभी शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलवाई गयी।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights