Nature Nature

25 को रवाना होगा इस गांव से सुपरफास्ट संघ, तैयारियों में जुटे पद यात्री, झोरड़ा में दो दिवसीय मेल आज से शुरू

Nature

25 को रवाना होगा इस गांव से सुपरफास्ट संघ, तैयारियों में जुटे पद यात्री, झोरड़ा में दो दिवसीय मेल आज से शुरू

समाचार-गढ़ श्रीडूंगरगढ़ 19 सितंबर 2023। पैदल जाने वाले यात्री संघों की हर तरफ धूम मची हुई है।रामदेवरा,झोरड़ा,खाटू श्याम जी,सालासर सहित हर तरफ पैदल यात्रियों के जत्थे नजर आ रहे हैं।रामदेवरा झोरड़ा के बाद पैदल यात्री सालासर बालाजी महाराज को जाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं।श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा से हर साल की भांति यहां से दो पैदल यात्री संघ सालासर के लिए रवाना होगे।दोनो ही संघ 25 सितंबर को रवाना होगे ।जहां एक विशाल संघ 25 सितंबर को सुबह हनुमान जी महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना कर जुलूस के साथ रवाना होगा तो वहीं दूसरा सुपरफास्ट संघ दोपहर दो बजे गाजे बाजे के साथ रवाना होगा।संघ के संचालक मानाराम ,श्रवण कुमार मेघवाल ने बताया कि इस संघ में करीब चालीस पैदल यात्री रवाना होंगे। पैदल यात्रा को लेकर तैयारिया शुरू कर दी गई है।

झोरड़ा में मेला आज से – नागौर जिले में स्थित झोरड़ा गांव में ऋषि पंचमी पर भरने वाला सर्पों के देवता श्री हरिराम जी महाराज का प्रसिद्ध वार्षिक दो दिवसीय मेला आज से शुरू हो गया है। झोरड़ा से रमेश दाधीच ने बताया कि आज बाबा का रात्रि विशाल जागरण होगा जिसमे कई ख्याति प्राप्त गायक कलाकारों द्वारा बाबा श्री हरिराम जी महाराज के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। मेले में राजस्थान सहित आसपास के राज्यो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र,गुजरात,सहित लाखो की तादाद में श्रद्धालु धोक लगाने के लिए पहुंचेंगे।मेले की सभी तैयारियां पूरी करली गई है।मेले के पावन अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगी दूधिया रोशनी से सजाया गया है। दो दिवसीय मेले को देखते हुए यहां सैंकड़ों की संख्या में प्रसाद,खिलोने,मनिहारी,कृषि ओजार सहित कई तरह की अस्थाई दुकानें भी सज चुकी है।मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ जुट गए। ऋषि पंचमी के अवसर पर श्री डूंगरगढ़ अंचल में प्रत्येक गांव में हरिराम जी महाराज के मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा ।कई गांवो में आज हरिराम जी महाराज के मंदिर पर जागरण भी आयोजित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights