Nature Nature

गांव की पुरानी रंजिश बनी हिंसा की वजह, युवक पर लाठी से वार कर अधमरा छोड़ा

Nature

समाचार गढ़, 15 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़। राणासर हंसावतान गांव में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पर पुरानी दुश्मनी के चलते लाठी से जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ओमप्रकाश नायक जब अपने घर से कुछ सामान लेने निकला, तभी पहले से घात लगाए बैठे फुसाराम मेघवाल ने उसे लाठी से पीटना शुरू कर दिया। ओमप्रकाश को इतने जोर से मारा गया कि वह मौके पर ही बेहोश हो गया। गांव के कुछ लोगों ने घायल युवक को देखा और तुरंत परिजनों को सूचित किया। परिजन उसे घर ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया चोटिल युवक ओमप्रकाश ने होश में आने के बाद श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर फुसाराम के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और मोबाइल तोड़ने का मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के बीच पहले से आपसी रंजिश चल रही थी, जिसे लेकर पहले भी गांव के जिम्मेदार लोग समझाने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन बात नहीं बनी। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी हेड कांस्टेबल रामस्वरूप को सौंपी है।

  • Related Posts

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान उन्होंने SCO की 25 वर्षों की यात्रा, आने…

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। दिसंबर 2012 की वह रात देश की अंतरात्मा को झकझोर गई थी। चलती बस में एक युवती के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को सड़कों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights