Nature Nature

आदर्श विद्या मंदिर में बौद्धिक, शारीरिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित

Nature

समाचार-गढ़, 4 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के आदर्श विद्या मंदिर में आज विद्यालय द्वारा संचालित पांच संस्कार केंद्रों की संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बौद्धिक शारीरिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं रखी गई। इन प्रतियोगिता में संस्कार केंद्र में अध्यनरत 95 भैया बहिनों ने भाग लिया व 15 अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय द्वारा इन भैया बहिनों व उपस्थित अभिभावकों को भोजन व अल्पाहार की व्यवस्था करवाई गई। प्रतियोगिता का आयोजन जिला संस्कार केंद्र प्रमुख मनीष वेदी, प्रतियोगिता के संयोजक प्राथमिक विभाग के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार तुनगरिया व बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी कंचन व्यास की देख रेख़ में हुई। प्रतियोगिताओं को संपन्न करवाने के लिए संकुल प्रमुख शक्ति सिंह यादव ने सभी प्रकार की सुविधा विद्यालय से उपलब्ध करवाई। निर्णायक के रूप में मनोज जी, धनेश जी राणा, पूजा बंसल, कमलेश प्रजापत रहे। समापन समारोह में समिति अध्यक्ष आशाराम पारीक विद्यालय के व्यवस्थापक लक्ष्मीनारायण भादू, जिला संस्कार केंद्र प्रमुख मनीष वेदी व संकुल प्रमुख शक्ति सिंह यादव ने प्रतिभागी बालकों व उपस्थित अभिभावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नानू देवी लक्ष्मी नारायण चांडक आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र ने अतिथियों का परिचय करवाया व सभी प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। विद्यालय के समस्त स्टाफ के सहयोग से प्रतियोगिताएं संपन्न करवाई गई।

  • Related Posts

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर…

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। राजस्थान पंचायत चुनाव में सवाई माधोपुर की एक ग्राम पंचायत का चुनाव इन दिनों चर्चा में है। यहां सरपंच पद के लिए एक-दो नहीं, बल्कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights