Nature Nature

आज फिर बरसे बदरा, दिन भर की गर्मी और उमस से मिली राहत

Nature

समाचार गढ़, 30 जून, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बारिश का दौर जारी है। जिससे लगातार तापमान में गिरावट हो रही है और इस भीषण गर्मी से आमजन को राहत मिल रही है। आज रात 8:30 बजे कस्बे में बिजली के चमकने, बादलों के गरजने और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई जो करीब 25 मिनट तक बरसी। वहीं आसपास के कई ग्रामीण इलाकों में भी बारिश की सूचना मिल रही है। ऐसे में किसानों के लिए भी यह समय राहत भरा है। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश से किसान खुश नजर आ रहे हैं और खेतों में धान की बिजाई शुरू कर दी है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गर्मी से आमजन को राहत मिली है वहीं निचले इलाकों में एवं मुख्य बाजार में बरसाती पानी जमा होने से नागरिकों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। पिछले तीन दशक से कस्बे के मुख्य बाजार में पानी निकासी की समस्या कस्बे के नागरिकों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है लेकिन समाधान अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन इस बार कस्बे में पानी निकासी की समस्या के  निजात की उम्मीदें कस्बे के नागरिकों में बढ़ी है। नागरिकों का मानना है कि इस बार डबल इंजन की सरकार बनने से कस्बे में इस समस्या का समाधान जरूर होगा। लेकिन पिछले तीन दशक से समस्या का समाधान नहीं होना भी कई सवाल खड़े करता है।

Related Posts

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights