Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में कनिष्ठ अभियंता पर हमला, सरपंच व पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 20 सितम्बर। श्रीडूंगरगढ़ में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ठुकरियासर गांव की है, जहाँ 132 केवी जीएसएस का निरीक्षण करने गए कनिष्ठ अभियंता नारायण शुक्ला पर हमला किया गया। शुक्ला, पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज धायल के निर्देश पर निरीक्षण के लिए गए थे। उनके साथ पंचायत समिति के पीओ गिरधारी दास और ग्राम विकास अधिकारी मधु ओझा भी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण के बाद जब अधिकारी सरकारी गाड़ी से श्रीडूंगरगढ़ लौट रहे थे, तब तोलियासर गांव के पास उनकी गाड़ी को जानबूझकर ओवरटेक कर रोका गया और कनिष्ठ अभियंता पर हमला किया गया। हमलावरों ने अभियंता को गाड़ी से उतारकर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित अधिकारी ने तुरंत उच्च अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी व उनके पुत्र बुधराम गांधी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल हरिराम मीणा को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights