Nature Nature

नेहरू पार्क में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह, भक्ति, वैराग्य और उल्लास से सराबोर हुआ श्रीडूंगरगढ़

Nature

समाचार गढ़, 21 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। कालू‌बास के सोनी (माहेश्वरी) परिवार द्वारा नेहरू पार्क में आयोजित भागवत सप्ताह के छठे दिन श्रीकृष्ण एवं रुकमणि का विवाहोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। गाजे-बाजे से श्रीकृष्ण की बारात आई। बारात का स्वागत रेंवतमल, मुरलीधर, सत्यनारायण, विनीत सोनी परिवार के स्त्री-पुरुषों ने किया।
कथा के प्रारम्भ में युवा संत शिवेन्द्र स्वरूपजी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत समस्त पापों को हरण करनेवाला ग्रंथ है। हर सनातनी को इसके महत्व को जानकर अध्ययन करना चाहिए। वेदों के चार महा वाक्यों में ‘तत्वमसि’ से ‘अहम् ब्रह‌मास्मि’ तक एक तात्विक दूरी है भागवत उस दूरी को पाट देती है। वेदांत भारत का प्रमुख दर्शन रहा है। आचार्य शंकर ने वेदांत के ग्रंथ विवेक चूड़ामणि में मानव कल्याण के चार सूत्र प्रदान किए हैं, वे हैं विवेक, वैराग्य, षट् सम्पति और मुमुक्षत्व। इन्हें अपनाकर कोई भी व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त कर सकता है।
भागवत के दसवें स्कंध में वर्णित ‘रास लीला’ का निरुपण करते हुए शिवेन्द्र‌जी ने कहा कि ‘रास’ कोई भोग का विषय नहीं है। जीवात्मा और परमात्मा के निर्द्वन्द्व महामिलन का नाम ही रास है। रास पंचाध्यायी में वर्णित लीला निवृत्ति मूलक है। भगवान ने गोपियों के त्याग-वैराग्य तथा उनके समर्पण को स्वीकार किया। भगवान दिखाना चाहते थे कि भक्त की भगवान के प्रति विह्वलता और प्रेम निष्ठा गोपियों जैसी होनी चाहिए। भगवान के प्रति सबकुछ त्यागने का भाव ही गोपी-भाव है। भक्त में भक्ति का भी अहंकार नहीं होना चाहिए, नहीं तो भगवान अन्तर्धान हो सकते हैं।
कृष्ण चरित का विवेचन करते हुए संत जी ने कहा कि श्रीकृष्ण का चरित विरल है, उनके चरित्र के समस्त गुणों की व्याख्या संभव नहीं है, आधुनिक भाषा में कहें तो वे मनोचिकित्सक, इंजीनियर और जीवन प्रबंध के सभी गुणों से अभिमंडित थे।
संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने अपने संयोजकीय वक्तव्य में कहा कि धार्मिक और पौराणिक कथाएं हमें जीवन को सुंदर ढंग से जीने के आध्यात्मिक सूत्र प्रदान करती हैं। सांयकाल को गायक हनुमान कुदाल के संयोजन में सुंदरकांड का पाठ रखा गया।

  • Related Posts

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights