Nature Nature

पुन्दलसर में क्षत्रिय युवक संघ ने मनाई शाखा स्तरीय बुद्ध पूर्णिमा, गौतम बुद्ध के जीवन से ली प्रेरणा

Nature

समाचार गढ़ 12 मई 2025 श्री क्षत्रिय युवक संघ शाखा पुन्दलसर द्वारा वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर शाखा स्तरीय बुद्ध पूर्णिमा समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने क्षत्रिय वंश के शाक्य कुल में जन्मे महाराजा शुद्धोधन के पुत्र राजकुमार सिद्धार्थ, जिन्हें विश्व गौतम बुद्ध के नाम से जानता है, के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति (बोधिसत्व) और महापरिनिर्वाण – ये तीनों घटनाएं वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुई थीं, इसी कारण यह दिन उनके स्मरण और सम्मान का अत्यंत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण से की गई। इसके पश्चात संघ परंपरा अनुसार मंगलाचरण और सहगायन किया गया।

शाखा प्रमुख ने बुद्ध के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध बनने की यात्रा, उनके द्वारा दिए गए जीवन मूल्य, अहिंसा का संदेश, आत्मनिरीक्षण और सांस्कृतिक चेतना जैसे पहलुओं पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में संघ के अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे और उन्होंने इस अवसर पर गौतम बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights