Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का मजदूर जिंदा जला, निकटवर्ती चूरू जिले में शॉर्ट सर्किट से मिठाई के कारखाने में लगी आग

Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का मजदूर जिंदा जला, निकटवर्ती चूरू जिले में शॉर्ट सर्किट से मिठाई के कारखाने में लगी आग
समाचार-गढ़, 16 अक्टूबर 2023। चूरू शहर में रविवार को मिठाई के कारखाने में धमाके के साथ लगी आग से मजदूर जिंदा जल गया। उसका एक साथी झुलस गया। दोपहर करीब दो बजे शहर के राम मंदिर के सामने हुए हादसे के बाद वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई तो मजदूर के जिंदा जलने की जानकारी हुई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह कारखाना शहर में शिव शक्ति मिष्ठान के नाम से दुकान चलाने वाले सतीश शर्मा का बताया जा रहा है।

मजदूर यहां तैयार करते हैं मिठाइयां
इस कारखाने में मजदूर मिठाइयां तैयार करते हैं। एक हिस्से में कोल्ड स्टोरेज भी बनाया हुआ है। रविवार को यहां पांच मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों ने बताया कि वे कोल्ड स्टोरेज में धमाके के साथ आग लग गई। आग लगने पर चार मजदूर भागकर बाहर आ गए। उनके साथी श्रीडूंगरगढ के बापेउ निवासी मुकेश पुत्र पूसाराम जाट की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मालिक को जब मुकेश दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश शुरू की गई। आग बुझने के बाद उसका शव कोल्ड स्टोरेज में पड़ा पाया गया। बाद में उसका शव डीबी अस्पताल के मुर्दाघर भेजा गया। हादसे में एक अन्य मजदूर सरदारशहर के रामसीसर निवासी गोपी नाई भी झुलस गया।

दूर-दूर तक देखी गई लपटें
मिठाई बनाने के कारखाने में लगी आग ने तत्काल ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।

लोगों ने दिखाई हिम्मत, बाहर निकाले गैस सिलेंडर
आग के दौरान आसपास के लोगों ने बड़ी हिम्मत दिखाई। दमकल के पानी डालने पर आग का विकराल रूप कम हो गया, लेकिन अंदर रखे करीब आधा दर्जन सिलेंडरों के आग की चपेट में आने की आशंका थी। ऐसे में वहां खड़े दुकानदार रमजान खां, जाफर, बाबूलाल डूडी व अन्य लोगों ने आग के बीच सिलेंडर बाहर निकाल लिए। लोगों का कहना था कि सिलेंडर आग पकड़ लेते तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में सीओ सिटी जयप्रकाश अटल व कोतवाली थाना के सीआई अरविन्द भारद्वाज ने भी मौका मुआयना किया।

Related Posts

AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल दुनिया के लिए बड़े अवसर लेकर आया है, लेकिन इसके साथ जुड़े जोखिमों को लेकर…

PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: उत्तर अरब सागर में 15 सितंबर 2026 की शाम भारत और पाकिस्तान के नौसैनिक जहाजों के बीच टक्कर हुई। भारतीय पक्ष के अनुसार, पाकिस्तान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

Tata Sons: एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO पर भी बड़ा फैसला

Tata Sons: एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO पर भी बड़ा फैसला

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights