Nature Nature

पूर्व विधायक किशनाराम नाई को अंतिम विदाई देने उमड़े नेता, बाजार-दो बजे से बंद

Nature

समाचार गढ़, 8 अप्रेल 2025, श्रीडूंगरगढ़। पूर्व विधायक किशनाराम नाई के निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है और प्रदेश भर से नेता श्रीडूंगरगढ़ पहुंच रहे हैं। नाई की पार्थिव देह नेशनल हाईवे पर स्थित उनके फार्म हाउस में अंतिम दर्शनों के लिए रखी गई है, जहां बड़ी संख्या में आमजन और जनप्रतिनिधि पुष्प अर्पित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से राज्य मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई उनके प्रतिनिधि के रूप में पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री की ओर से पुष्पचक्र अर्पित करेंगे। साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनसिंह राठौड़ के प्रतिनिधि वासुदेव चावला भी श्रीडूंगरगढ़ आ रहे हैं। राठौड़ ने परिजनों से फोन पर संवेदना भी जताई है।

इस मौके पर विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नाई के पुत्र मदनलाल नाई व पौत्रों को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा है।

मुख्यमंत्री का बुधवार को श्रीकरणपुर दौरा प्रस्तावित है, ऐसे में उनके श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्टेडियम में हैलीपैड की तैयारी शुरू कर दी है।

नाई को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रीडूंगरगढ़ का बाजार दोपहर 2 बजे से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी दी गई है। सरदारशहर रोड बिल्डिंग मैटेरियल एसोसिएशन और टैक्सी यूनियन ने भी दोपहर से सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights