Nature Nature

बच्चों की प्रतिभा को निखारता लर्न एंड फन स्कूल, शिक्षा और संस्कारों का बना केंद्र

Nature

समाचार गढ़, 16 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) के पीछे गली में एक नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ खुला है श्लर्न एंड फन स्कूलश्कृएक ऐसा संस्थान, जो बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करने का अवसर भी दे रहा है। यह स्कूल न केवल श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए एक नई उम्मीद बना है, बल्कि अभिभावकों के लिए भी राहत की सांस जैसा है, जो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास का माहौल देना चाहते है।

सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चल रहे समर कैंप में बच्चों के चेहरों पर उत्साह और सीखने की ललक साफ दिखाई देती है। कोई ड्राइंग के ज़रिए अपने मन के रंग बिखेर रहा है, तो कोई सुलेख के जरिए अपनी लेखनी को संवार रहा है। कुछ बच्चे इंग्लिश स्पीकिंग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, तो कुछ कम्प्यूटर की दुनिया में पहली बार उतरने का रोमांच जी रहे हैं। स्टोरी टेलिंग से लेकर अबेकस, डांस से लेकर योग तककृहर गतिविधि बच्चों को रचनात्मकता, अनुशासन और आत्मविश्वास सिखा रही है।

स्कूल की प्रधानाचार्य विनिता सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में लगातार ब्लैक आउट के कारण शिविर कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा था, लेकिन सोमवार से यह पुनः शुरू हो चुका है और अब यह 20 मई को समारोहपूर्वक सम्पन्न होगा।

शिविर में 5 से 15 वर्ष तक के बच्चे भाग ले रहे हैं।
योग शिक्षिका ममता पुरोहित, कोरियोग्राफर खुशबू सारस्वत, कम्प्यूटर शिक्षिका पिहू सोनी, ड्राइंग शिक्षक प्रियांशु सोनी, और अन्य विषयों में प्रशिक्षित शिक्षिकाएं बच्चों को मार्गदर्शन दे रही हैं। सभी गतिविधियां प्रधानाचार्य सारस्वत की देखरेख में संचालित हो रही हैं।

यह स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर आत्मविश्वास भरने और उन्हें बेहतर इंसान बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी सौगात साबित हो रही है, जहां अभिभावक अब बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights