Nature Nature

लर्न एण्ड फन स्कूल देगा बच्चों को 2 घंटे का नया उजाला, कल से स्कूल में शुरू होंगी खास एक्टिविटीज

Nature

समाचार गढ़, 7 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। आजकल अधिकांश माता-पिता इस चिंता से घिरे रहते हैं कि उनके बच्चे मोबाइल और टीवी से चिपके रहते हैं। जब उनसे खेलने न जाने का कारण पूछा जाता है तो अक्सर यही जवाब मिलता है कि गली-मोहल्लों में बच्चों की सुरक्षा नहीं है, बच्चियों को बाहर भेजना मुश्किल है और हर किसी के साथ खेलने भेजना भी ठीक नहीं लगता। ऐसे हालात में बच्चों के पास मनोरंजन का एकमात्र साधन मोबाइल ही रह गया है, जिसके दुष्परिणाम तेजी से सामने आ रहे हैं।

इसी समस्या के समाधान के लिए लर्न एण्ड फन स्कूल (तेरापंथ धोलिया नोहरा के पास, कालूबास) की प्रिंसिपल विनीता सारस्वत ने एक नई पहल की है। विद्यालय में सोमवार से “माइंड डेवलपमेंट एनवायरनमेंट” की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत बच्चों के लिए रोजाना शाम 4:30 से 6:30 बजे तक विशेष क्लासेज का आयोजन होगा।

इन क्लासेज में ड्राइंग, कंप्यूटर, डांस, आउटडोर और इंडोर गेम्स, जुम्बा, एक्सरसाइज जैसी गतिविधियों के साथ-साथ अनुशासन और अच्छे संस्कारों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि बच्चे प्रतिदिन दो घंटे मोबाइल से दूर रहकर मनोरंजन और सीख दोनों का आनंद ले पाएंगे।

कार्यक्रम में 4 से 14 वर्ष तक का कोई भी विद्यार्थी, चाहे वह किसी भी स्कूल का हो, हिस्सा ले सकता है। इसके लिए मासिक शुल्क 1000 रुपये एडवांस जमा करवाना होगा। बच्चों के आने-जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की रहेगी।

बच्चों को मोबाइल की लत से बचाकर सकारात्मक माहौल देने वाली इस पहल का लाभ उठाने के इच्छुक अभिभावक निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
📞 9057559942, 7733887741

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights