साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी को साहित्य मर्मज्ञ उपाधि से सम्मानित किया जाएगा
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ। पचास वर्षों से साहित्य-साधना में रत, हिन्दी-राजस्थानी भाषा के साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी को नाथद्वारा की साहित्यिक संस्था साहित्य-मण्डल अपने सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान साहित्य-मर्मज्ञ की उपाधि प्रदान करेगी।
साहित्य मण्डल, नाथद्वारा विगत चालीस वर्षों से पाटोत्सव ब्रज भाषा समारोह का आयोजन करती रही है। इस बार यह दो दिवसीय समारोह 8-9 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में अनेक कवि लेखकों का अभिनंदन किया जाता है। इस दौरान सत्र 2026 का ब्रज-कांत साहित्य सम्मान डाॅ चेतन स्वामी को प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि डाॅ चेतन स्वामी की विभिन्न विधाओं में तीस के लगभग पुस्तकें प्रकाशित हैं तथा वे अनेक पत्रिकाओं का सम्पादन कर चुके हैं। साहित्य जगत के अनेक सम्मान डाॅ स्वामी को प्राप्त हैं। साहित्य के साथ उनकी रुचि पत्रकारिता तथा अनुसंधान में भी रही है।










