Nature Nature

सर्व समाज ने उत्साहित होकर धार्मिक यात्रा को बनाया भव्य, रंगबिरंगे परिधानों में सजी यात्रा, चाक चौबंद रही व्यवस्थाएं

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में भगवान परशुराम कुण्ड आमन्त्रण यात्रा कांचीपुरम से शुरू होकर पूरे भारत का भ्रमण करते हुए पहुंची “अमृत भारत रथ यात्रा” की अगवाई में कस्बे वासियों द्वारा मंगलवार को निकाली गई शोभायात्रा में श्रृंगारित घोड़े, ऊंट व रथ पर सवार भगवान परशुराम की सजीव झांकी हर किसी को आकर्षित करने पर मजबूर कर रही थी। यहां संत रामनारायण दास के सानिध्य में पंडितों द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाईस्कूल रोड़ स्थित भूतनाथ बाबा मंदिर से सुबह शोभायात्रा शुरू हुई तो यात्रा में शामिल कस्बे का सर्व समाज उत्साहित एवं इस धार्मिक यात्रा को भव्य बनाने के लिए लालायित नजर आ रहा था। इस यात्रा में महिलाएं भी रंगबिरंगे परिधानों में सजी यात्रा को सुशोभित कर रही थी।
विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की शोभायात्रा की अगवाई मोटरसाइकिलों पर सवार युवा लाल पातकों एवं जयघोष के साथ कर रहे थे तो घरों व प्रतिष्ठानों के आगे खड़े व्यवसायी पुष्पों की बरसात कर रहे थे। कस्बे के मुख्य बाजार, पुराना बस स्टैंड, स्टेशन रोड़ एवं घुमचसक्कर के हर चौक चौराहे पर सभी धर्मों के लोगों द्वारा की गई पुष्प वर्षा से पूरा सड़क मार्ग पुष्पों से सरोबार हो गया।
कस्बे के बीच करीब दो घण्टे तक चलती रही इस शोभायात्रा की व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ता व यात्रा व्यवस्थापक पूरी तरह से सजग रहे। यात्रा में पुलिस दल के जवान, गाड़ियां, एम्बुलेंस, अग्निशमन गाड़ी सहित सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रही।
कस्बे में निकली शोभायात्रा में विप्र फाउंडेशन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, तेरापंथ महिला मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल, आपणो गांव सेवा समिति, अणुव्रत समिति, व्यापार मंडल, नागरिक विकास परिषद, सैन समाज, विश्वकर्मा समाज, श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, क्षत्रिय समाज, सिद्ध समाज, बाल्मीकि समाज, संस्कृत विद्यालय, मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति सहित अनेक सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने यात्रा में भागीदारी निभाई। यात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों का यात्रा रथ की कमान थामे चल रहें संत रामनारायण दास ने सभी का अभिनंदन किया।
यात्रा में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तोलाराम तवणियां, फाउंडेशन के देहात जिलाध्यक्ष शिवरतन ओझा, जिला महामंत्री कोजूराम सारस्वा, तहसील अध्यक्ष श्याम पुरोहित, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुदंर पारीक, भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, आयोजन कोषाध्यक्ष शिवरतन सारस्वा, विनोदगिरी गुसाईं, संदीप कायल, हेमनाथ जाखड़, प्रदीप जोशी, अनिल बाल्मीकि, महेश राजोतिया, श्याम सारस्वत हेमासर, पवन स्वामी सूडसर, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती, भवानी प्रकाश तावणियां, विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष रजत आसोपा, सुशील मूंधड़ा, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, गोपाल छापोला, जगदीश गुर्जर, नवरतन राजपुरोहित, परमेश्वर सुथार, सुशील डागा, सत्यनारायण स्वामी, मूलचंद पालीवाल, दीपक हिन्दू, श्याम जोशी, पूर्व पार्षद आशीष जाड़िवाल, गोपाल व्यास, शिव तावणियां, अशोक झाबक सहित भैराराम डूडी, प्रदीप कौशिक, संजय शर्मा, मनोज सारस्वत, आनंद जोशी, आईदान जोशी, महेन्द्र राजपूत, महेन्द्रसिंह लखासर, कैलाश पालीवाल, महावीर सारस्वत, सुनिल तावणियां, नारायण पारीक, कन्हैयालाल सारस्वत, सत्यनारायण नाई सहित अनेक युवा व महिलाएं शामिल हुई।

Related Posts

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights