Nature Nature

LPG किल्लत से बढ़ी बिजली की मांग, राजस्थान डिस्कॉम की चिंता बढ़ी

Nature

समाचार गढ़ 18 मार्च 2026। राजस्थान में LPG की कमी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। जयपुर समेत पूरे प्रदेश में इंडेक्शन चूल्हों की बढ़ती बिक्री के चलते बिजली की मांग में अचानक उछाल आया है। खासकर शहरी इलाकों में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है।

पिछले एक पखवाड़े में राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में बिजली की मांग में करीब 5 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, जयपुर में एक दिन की बिजली मांग पिछले साल के मुकाबले 35 लाख यूनिट तक ज्यादा रही। हालांकि, फिलहाल मार्च महीने में पर्याप्त बिजली उपलब्ध होने के कारण आपूर्ति में कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है।

लेकिन आने वाले महीनों को लेकर स्थिति चिंताजनक मानी जा रही है। अप्रैल, मई और जून में भीषण गर्मी और LPG किल्लत के चलते बिजली की मांग और ज्यादा बढ़ने का अनुमान है। इन महीनों में पहले से ही मांग और उपलब्धता के बीच बड़ा अंतर (गैप) मौजूद है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर सितंबर तक के लिए केंद्रीय पूल से 1500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटन की मांग की है।

वहीं, ऊर्जा राज्यमंत्री के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पावर परचेज (बिजली खरीद) की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया गया है, ताकि गर्मियों में संभावित संकट से निपटा जा सके।

  • Related Posts

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    साइड में चल रहें राहगीर को मारी टक्कर, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज। समाचार गढ़। नोखा थाने में सुरपुरा निवासी किशनाराम पुत्र गुमानाराम जाट ने एक कार चालक के…

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    पत्नी ने लगाए पति के खिलाफ आरोप, मामला दर्ज। समाचार गढ़। लूणकरणसर थाने में सुरनाणा निवासी तारादेवी ने अपने पति हजारीराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादिया ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक खबरें पढें एकसाथ:

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक खबरें पढें एकसाथ:

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    इंदौर पर साइबर अटैक, 48 घंटे में डिजिटल ठगी की 30 FIR, एक कॉल रिसीव करते ही खाली हो रहे बैंक खाते

    इंदौर पर साइबर अटैक, 48 घंटे में डिजिटल ठगी की 30 FIR, एक कॉल रिसीव करते ही खाली हो रहे बैंक खाते
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights