Nature Nature

महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र ने वितरित की 6 लाख रुपये की छात्रवृत्तियां, 65 छात्रों को मिला लाभ

Nature

समाचार गढ़, 26 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र के तेरापंथ भवन उपरलो में आज संस्था द्वारा संचालित शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छात्रवृ‌ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कस्बे की 8 स्कूलो के 65 बच्चों को लगभग छः लाख रुपये की राशि छात्रवृति के रूप मे वितारित की गई।

महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र के मंत्री पन्नालाल पुगलिया ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष समाज के जरूरत मंद बच्चों को छात्रवृति प्रदान की जाती है। ताकि उन बच्चो की शिक्षा फीस न दे पाने की स्थिति में बाधित न हो। संस्था द्वारा समाज के जरूरत मंद परिवारों एवं संपोषण हेतु भी प्रतिमाह राशि प्रदान की जाती है। लगभग नौ वर्षों से ये योजनाएं व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही है।

आज छात्रवृति वितरण कार्यक्रम में संस्था के मंत्री पुगलिया के साथ कोषाध्यक्ष फुसराज पुगलिया इस प्रकल्प के संयोजक भंवरलाल दू‌गड़ एवं अनेक स्कूलों के प्रधानाचार्य भी विशेष रूप से उपस्थित थे। सम्बन्धित स्कूलों के प्रधानाध्यापक या प्रतिनिधि को छात्रवृति राशि के चेक प्रदान किये गये। संस्था द्वारा संचालित जन कल्याण की प्रवृतियों की एवं इससे जरूरतमंदो को समय पर अच्छा लाभ मिलता है।

ज्ञात रहे कि महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र द्वारा समय समय पर विभिन्न रोगों के निदान हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी किया जाता है एवं आयुर्वेदिक औषधालय का नियमित संचालन भी संस्था द्वारा सुचारू रूप से किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights